फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल बाद अंजू बॉबी जॉर्ज का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- एक किडनी के सहारे हासिल की सफलता

Mon, 07 Dec 2020 08:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
anju bobby georg stunning revelation Achieved success with single kidney:
अंजू बॉबी जॉर्ज - फोटो : social media

2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (पेरिस) में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में इतिहास रचने वाली ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक गुर्दे (किडनी) के सहारे शीर्ष स्तर पर सफलताएं हासिल की।

anju bobby georg stunning revelation Achieved success with single kidney:
अंजू बॉबी जॉर्ज - फोटो : social media

आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स फाइनल्स (मोनाको 2005) की स्वर्ण पदक विजेता लंबी कूद की इस स्टार एथलीट ने कहा कि उन्हें दर्द निवारक दवाईयों से भी एलर्जी थी और ऐसी तमाम बाधाओं के बावजूद वह सफलताएं हासिल कर पाई।

anju bobby georg stunning revelation Achieved success with single kidney:
अंजू बॉबी जॉर्ज ने सीएम से की शिकायत - फोटो : PTI

अंजू ने ट्वीट किया, 'मानो या न मानो, मैं उन भाग्यशाली लोगों में शामिल हूं जो एक गुर्दे के सहारे विश्व में शीर्ष स्तर पर पहुंची। यहां तक कि मुझे दर्द निवारक दवाईयों से एलर्जी थी, दौड़ की शुरुआत करते समय मेरा आगे वाला पांव सही काम नहीं करता था। कई सीमाएं थी तब भी मैंने सफलताएं हासिल की। क्या हम इसे कोच का जादू या उनकी प्रतिभा कह सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anju bobby georg stunning revelation Achieved success with single kidney:
ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अपने पति राबर्ट बॉबी जॉर्ज से कोचिंग लेने के बाद अंजू का करियर नई ऊंचाईयों पर पहुंचा। उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए केंद्रीय खेल मंत्री कीरेन रिजिजू ने कहा कि अंजू ने अपनी कड़ी मेहनत, धैर्य और प्रतिबद्धता से देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'अंजू भारत का मान बढ़ाने के लिए यह आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और प्रतिबद्धता थी जिसमें समर्पित कोच और पूरी तकनीकी टीम का सहयोग भी रहा।'

विज्ञापन
anju bobby georg stunning revelation Achieved success with single kidney:
अंजू बॉबी जॉर्ज - फोटो : social media

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कहा कि आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप (पेरिस 2003) में भारत की एकमात्र पदक विजेता, आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स फाइनल्स (मोनाको 2005) की स्वर्ण पदक विजेता और अपने शानदार करियर के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली अंजू देश की सबसे प्रेरणादायी ट्रैक एवं फील्ड स्टार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed