फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलाड़ियों पर चढ़ा हॉकी वर्ल्डकप का खुमार, जमकर दागे गोल, देखिए तस्वीरें

Mon, 10 Dec 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 10 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut players are eyeing the Hockey World Cup, see photos
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी वर्ल्डकप का खुमार मेरठ के खिलाड़ियों पर सर चढ़कर बोल रहा है। शहर के कई मैदानों में खिलाड़ी हॉकी स्टिक थाम दनादन गोल दागते दिख रहे हैं। एनएएस कॉलेज और जीआईसी के मैदान पर भी इन दिनों बेटियां हॉकी में दम दिखा रही हैं। एनएएस कॉलेज के मैदान से हॉकी खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेटियां छा रही हैं। कई महिला खिलाड़ी इंडिया हाकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। एनएएस के मैदान पर कोच प्रदीप चिन्योटी की देखरेख में 60 से ज्यादा बेटियां हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। एनएएस कॉलेज के मैदान में हॉकी एकेडमी चला रहे प्रदीप चिन्योटी ने हॉकी खेल को अपना पूरा जीवन दे दिया है।

Meerut players are eyeing the Hockey World Cup, see photos
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला

भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्डकप में भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। भारतीय टीम अपने ग्रुप सी में पहले पायदान पर है। वर्ल्डकप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मेरठ के एनएएस मैदान पर हॉकी खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह है। इस मैदान पर खेल चुकी कई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं हैं। जबकि कई खिलाड़ी वर्तमान में भी देश के लिए खेल रहीं हैं। ऐसे में एनएएस एकेडमी में बेटियों के अंदर उत्साह और भी बढ़ रहा है।

Meerut players are eyeing the Hockey World Cup, see photos
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला

नेशनल स्तर पर खेल रही हैं प्रियंका
प्रियंका नेशनल स्तर पर हॉकी खेल रही हैं। वो धनराज पिल्लई को अपना आइडल मानती है। प्रियंका ने बताया धनराज पिल्लई के समय में भारतीय टीम ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं पर कब्जा किया। वो उनके खेल की आज भी दीवानी हैं। प्रियंका भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलकर मेरठ का नाम रोशन करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut players are eyeing the Hockey World Cup, see photos
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला

लड़कों के साथ मैच में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 
रविवार को मैदान पर लड़के व लड़कियों के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। जिसमें बेटियों ने शानदार खेल दिखाया। हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया सप्ताह में शनिवार और रविवार को लड़के व लड़कियों का मैच कराया जाता है। जिससे दोनों के अंदर प्रतिभा में निखार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हॉकी वर्ल्डकप में भारतीय टीम के खेल पर भी शहर के खिलाड़ियों की पूरी नजर है। भारतीय टीम के जबरदस्त प्रदर्शन से शहर के इन युवा खिलाड़ियों में उत्साह और बढ़ रहा है। युवा धनराज पिल्लई, एमपी सिंह, मो. शाहिद, रोमियो जेम्स, सरदार सिंह, संदीप सिंह, मेरठ की वंदना कटारिया, जसप्रीत कौर सहित कई बड़े खिलाड़ियों को अपना आईडल मानते हैं। सभी युवा खिलाड़ियों को पूरा यकीन है भारत हॉकी वर्ल्डकप जीतेगा।

विज्ञापन
Meerut players are eyeing the Hockey World Cup, see photos
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र की ओर से खेलती हैं रीता
रीता महाराष्ट्र की ओर से हॉकी खेलती हैं। वो जब भी मेरठ आती हैं, एनएएस के मैदान पर अभ्यास करने जरुर आती हैं। उनका मानना है वर्ल्डकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार है। जिसके आधार पर भारतीय टीम वर्ल्डकप पर मजबूत दावेदार है।

देश के लिए खेलना है
पायल एक निमभन परिवार से आती हैं। खास बात है कि वह नौकरी के साथ-साथ ही हॉकी खेल रही हैं। पायल का सपना देश के लिये हॉकी खेलने का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed