फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: टेरेजा और नतालिजा कोस्टिक के बीच होगी खिताबी जंग

Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Final match between Tereza and Nataliala Kostik
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा और सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक के बीच खिताबी जंग होगी। पहले सेमीफाइनल में कोस्टिक ने जापान की हिरोका क्वाटा को आसानी से पराजित कर दिया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्लोवीनिया की नस्तजा कोलार को हराने में टेरेजा मिहालिकोवा को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर सिंगल का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।

ITF Women's Tennis Tournament Final match between Tereza and Nataliala Kostik
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में जापान की हिरोका क्वाटा आसानी से हार गईं। टूर्नामेंट में उन्हें सबसे अच्छी रैंक मिली थी। वर्ल्ड में 278 वीं रैंक की क्वाटा और सर्बिया नतालिजा कोस्टिक के बीच कोर्ट तीन पर मैच खेला गया। विंबलडन के ग्रास कोर्ट पर हुनर दिखा चुकी कोस्टिक ने अपने शॉट से क्वाटा को हैरान किया। तकनीकी रूप से बेहद मजबूत नजर आई विश्व की 360वीं रैंक की कोस्टिक ने सिर्फ एक घंटा छह मिनट में 6-1, 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली।

ITF Women's Tennis Tournament Final match between Tereza and Nataliala Kostik
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दूसरा सेमीफाइनल कांटे का रहा। कोर्ट एक पर स्लोवीनिया की नस्तजा कोलार पर पार पाने में स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले सेट में कोलार के नपे-तुले शॉट्स में टेरेजा उलझ गई और 4-6 से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Final match between Tereza and Nataliala Kostik
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे सेट में भी टेरेजा का पावर गेम कोलार की खेल विविधता और माइंड कंट्रोल के आगे पिछड़ता दिखाई दिया। एक वक्त कोलार 5-4 से आगे थी। ऐसे में आस्ट्रेलिया ओपन जूनियर चैंपियन रह चुकी टेरेजा ने कोलार की सर्विस तोड़ी और टाई ब्रेक किया। पैर में खिंचाव की वजह से भी कोलार को लंबे शॉट तक पहुंचने में दिक्कतें आईं, जिसका फायदा टेरेजा ने बखूबी उठाया। टेरेजा ने दमदार प्रदर्शन कर दूसरा सेट 7-6 से जीत लिया। वर्ल्ड में टेरेजा की रैंकिंग 397 और कोलार की 347 है।

विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Final match between Tereza and Nataliala Kostik
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ढाई घंटे चले मैच के तीसरे सेट में टेरेजा ने कम गलतियां कीं और सेट 7-5 से जीतकर फाइनल की मंजिल को छू लिया। टूर्नामेंट में कोलार को दूसरी रैंक दी गई थी। फाइनल की खिताबी भिड़ंत टूर्नामेंट में तीसरी और चौथी रैंक की खिलाड़ियों के बीच होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed