फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवीर राठी की दुल्हन बनीं इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट, शादी के बाद पहली तस्वीरें आई सामने

Fri, 14 Dec 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Fri, 14 Dec 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Vinesh Phogat Weds Somveer Rathi
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट जींद निवासी सोमवीर राठी के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी समारोह विनेश के पैतृक गांव बलाली में बेहद सामान्य ढंग से संपन्न हुआ। विनेश और सोमवीर ने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए और आठवां फेरा लेकर उन्होंने समाज को बेटी बचाओ-पढ़ाओ-खेलाओ का संदेश दिया।
Chandigarh, International Wrestler Vinesh Phogat Weds Somveer Rathi
विनेश की शादी में फोगाट फैमिली

शादी की खास बात यह रही कि इसमें डीजे का कतई प्रयोग नहीं हुआ। विनेश की भात भराई और लग्न की रस्म भी गुरुवार को ही की गई। विनेश की शादी के लिए फोगाट फैमिली पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटी थी। विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा-चुन्नी तो सोमवीर ने शेरवानी पहनीं। इससे पहले गुरुवार दोपहर भात-भराई की रस्म अदा की गई।

जानिए विनेश और सोमवीर राठी के बारे में

Chandigarh, International Wrestler Vinesh Phogat Weds Somveer Rathi
विनेश फोगाट की शादी
भात में विनेश के परिजनों ने कोई सामान नहीं लिया। शाम करीब सवा पांच बजे सोमवीर राठी करीब 100 बारातियों के साथ गांव बलाली पहुंचे। फेरों की रस्म विनेश के नए घर में और स्टेज कार्यक्रम घर के सामने ही किया गया। शाम करीब सवा छह महाबीर व्यायामशाला में विनेश का लग्न देने की रस्म पूरी की गई। लग्न में सोमवीर को चांदी का सिक्का, एक रुपया और एक नारियल फोगाट फैमिली की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Vinesh Phogat Weds Somveer Rathi
विनेश फोगाट की शादी

करीब साढ़े सात बजे सोमवीर की ढुका शुरू हुई और व्यायामशाला से करीब 150 मीटर दूर विनेश के घर पहुंचे। जैवलिन-थ्रो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी शादी समारोह में शिरकत कर विनेश और सोमवीर को शादी की बधाई दी। नीरज दोपहर करीब एक बजे ही बलाली पहुंच गए थे और शाम करीब सात बजे वहां से रवाना हो गए। विनेश की चचेरी बहन बबीता फोगाट के अलावा गीता फोगाट भी अपने पति पवन के साथ मौजूद थीं। 

विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Vinesh Phogat Weds Somveer Rathi
विनेश फोगाट की शादी

इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला, भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो कुश्ती के दिग्गज रिसेप्शन पार्टी में पहुंचेंगे। रात करीब दस बजे फेरों की रस्म अदा की गई और इससे ठीक पहले जयमाला और स्टेज कार्यक्रम हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed