फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हारकर भी बनाया था रिकॉर्ड, अब बने दुनिया के नंबर 1 पहलवान, बजरंग पूनिया की 5 अनकही बातें

Sat, 10 Nov 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Bajrang Punia Becomes World No 1 Wrestler
bajrang punia
हारकर भी एक रिकॉर्ड बनाया था और वही अब दुनिया के नंबर वन पहलवान बन गए हैं। जानिए इंटरनेशनल रेसलर बजरंग पूनिया के बारे में 5 अनकही बातें।
Chandigarh, International Wrestler Bajrang Punia Becomes World No 1 Wrestler
Bajrang Punia
जी हां, बजरंग पूनिया ने ताजा विश्व रैंकिंग में 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में नंबर वन रैंक पर कब्जा कर लिया है। कुश्ती की शीर्ष संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें बजरंग पूनिया 96 नंबर के साथ पहले नंबर पर हैं। इससे पहले वे तीसरे नंबर पर थे।
Chandigarh, International Wrestler Bajrang Punia Becomes World No 1 Wrestler
बजरंग पूनिया
क्यूबा के एलेक्जांद्रो एनरिक वाल्देस टॉबियर 66 अंकों के साथ रैंकिंग में दूसरे पहलवान हैं। वहीं, 62 अंकों के साथ रूस के पहलवान अहमद चाकेव तीसरे नंबर पर हैं। बजरंग पूनिया भारत के एकमात्र पहलवान हैं, जो अपने वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Bajrang Punia Becomes World No 1 Wrestler
BAJRANG PUNIA
हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पहली बार विश्व कुश्ती चैंपियनशिप खिताब जीतने का उनका सपना भी अधूरा रह गया। साथ ही एक सत्र में तीन बड़े खिताब जीतने का सपना भी टूट गया अधूरा रह गया।
विज्ञापन
Chandigarh, International Wrestler Bajrang Punia Becomes World No 1 Wrestler
bajrang punia
भारतीय पहलवान को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान के ताकुटो ओटोगुरो के हाथों 9-16 की शिकस्त झेलनी पड़ी। गोल्ड मेडल का सपना टूटा और बजरंग को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। हंगरी के बुडापेस्ट में 65 किमी वर्ग में 24 वर्षीय बजरंग को 19 वर्षीय ओटोगुरो से शिकस्त झेलनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed