फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indonesia Football Riot: उग्र फैंस, भिड़ंत, भगदड़ और मौत...फुटबॉल मैच दौरान हुई हिंसा को तस्वीरों में देखें

Sun, 02 Oct 2022 12:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Oct 2022 12:32 PM IST
सार

फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जो दुनिया के करीब-करीब सभी देशों में खेला जाता है। कई देशों में इसके प्रशंसक शांति से इसका लुत्फ उठाते हैं तो कई जगहों पर फैंस उग्र होते हैं। उन्हीं में से एक देश इंडोनिशिया है।

विज्ञापन
Indonesia Football Riot violence people dead crying Arema FC and Persebaya Surabaya match pictures
मैच के दौरान मैदान में घुसे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जो दुनिया के करीब-करीब सभी देशों में खेला जाता है। कई देशों में इसके प्रशंसक शांति से इसका लुत्फ उठाते हैं तो कई जगहों पर फैंस उग्र होते हैं। उन्हीं में से एक देश इंडोनिशिया है। यहां फुटबॉल मैच के दौरान झगड़े होते रहे हैं। मारपीट और दो टीमों के फैंस के आपस में भिड़ने की खबरें आती रही हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया। शनिवार (एक अक्तूबर) को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में 174 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना के बाद एक हफ्ते के लिए इंडोनेशिया फुटबॉल लीग को रोक दिया गया है।
Indonesia Football Riot violence people dead crying Arema FC and Persebaya Surabaya match pictures
हिंसा के बाद स्टेडियम की स्थिति - फोटो : सोशल मीडिया
यह मुकाबला पूर्वी जावा प्रांत में खेला गया। मरने वालों से ज्यादा घायलों की संख्या रही। करीब 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह मुकाबला अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच खेला जा रहा है। मैच के दौरान ही स्टेडियम के एक स्टैंड में दोनों टीमों के फैंस भिड़ गए।
Indonesia Football Riot violence people dead crying Arema FC and Persebaya Surabaya match pictures
भगदड़ के दौरान स्टेडियम की स्थिति - फोटो : सोशल मीडिया
एक स्टैंड में शुरू हुई भिड़ंत धीरे-धीरे पूरे स्टेडियम में फैल गई। दोनों टीमों के फैंस के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसके बाद वहां बैठे अन्य दर्शक भागने लगे। इसी भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indonesia Football Riot violence people dead crying Arema FC and Persebaya Surabaya match pictures
पुलिस से भिड़ते फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच फैंस के आपसी भिड़ंत के बाद इंडोनेशिया पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की, लेकिन इससे पहले ही भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस दौरान गुस्साए फैंस ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Indonesia Football Riot violence people dead crying Arema FC and Persebaya Surabaya match pictures
स्टेडियम में भगदड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed