फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले भारतीयों का दिल तोड़ा, अब पाक खिलाड़ी ने अपनी जान के लिए मांगी भारत से मदद

Tue, 24 Apr 2018 03:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
mansoor ahmed appeals to indian government and sushma swaraj for allowing visa
मंसूर अहमद

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर मंसूर अहमद इन दिनों हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वीजा देने की अपील की। 

mansoor ahmed appeals to indian government and sushma swaraj for allowing visa
मंसूर अहमद

49 वर्षीय मंसूर हार्ट में लगाए गए पेसमेकर और स्टेंट से होने वाली जटिलताओं से पिछले कई हफ्तों से परेशान हैं। वह 1994 में सिडनी में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में हीरो बनकर उभरे थे। मंसूर ने अपनी भावुक अपील में कहा कि मैंने 1989 के इंदिरा गांधी कप समेत अन्य कई मुकाबलों में भारत को हराकर कई भारतीयों का दिल तोड़ा, लेकिन यह खेल का मैदान था।

mansoor ahmed appeals to indian government and sushma swaraj for allowing visa
मंसूर अहमद

अब मुझे भारत में अपने हार्ट का ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत है। इसके लिए मुझे भारत सरकार की मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानवता सर्वोपरि है और अगर उन्हें वीजा और अन्य मदद भारत में मिलती है तो वह जिंदगी भर अहसानमंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mansoor ahmed appeals to indian government and sushma swaraj for allowing visa
मंसूर अहमद

दोनों देशों के बीच गहरी दुश्मनी है और आपसी तनाव को कम करने में कई बार खेलों से मदद मिली है। इस बार भी ऐसा होना चाहिए। मंसूर ने पाक की ओर से 338 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

विज्ञापन
mansoor ahmed appeals to indian government and sushma swaraj for allowing visa
मंसूर अहमद

इनमें से तीन ओलंपिक भी शामिल हैं। वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। इसके बावजूद कई पाकिस्तानियों को भारत सरकार मेडिकल वीजा उपलब्ध करा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed