फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Football: आज सुनील छेत्री खेलेंगे अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, विश्व कप क्वॉलिफायर में भारत-कुवैत आमने-सामने

Thu, 06 Jun 2024 12:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 12:56 AM IST
सार

छेत्री इस मैच को अपना अंतिम मैच मानकर दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं। छेत्री कहते हैं कि वह संन्यास की घोषणा पहले कर चुके हैं और अब उनका ध्यान सिर्फ कुवैत के मैच पर है।

विज्ञापन
Suni Chhetri Retirement: Today Chhetri will play his last international match, India-Kuwait clash in World Cup
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
भारतीय फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को फीफा विश्व कप क्वालिफायर में कुवैत के खिलाफ सॉल्ट लेक स्टेडियम पर उतरेगी तो उस पर दोहरी भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा होगा। एक तो यह दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा, दूसरा टीम को विदाई के तोहफे में हर हाल में जीत चाहिए होगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। दोनों की फीफा रैंकिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। भारत 121वें और कुवैत 139वें स्थान पर है। यहां मिली जीत भारतीय फुटबॉल की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। भारत जीतने पर पहली बार विश्वकप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंच सकता है और 150 अंतरराष्ट्रीय मैच में 94 गोल करने वाले छेत्री के लिए इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है।
Suni Chhetri Retirement: Today Chhetri will play his last international match, India-Kuwait clash in World Cup
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
छेत्री का ध्यान सिर्फ मैच पर
छेत्री इस मैच को अपना अंतिम मैच मानकर दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं। छेत्री कहते हैं कि वह संन्यास की घोषणा पहले कर चुके हैं और अब उनका ध्यान सिर्फ कुवैत के मैच पर है। संन्यास की बात खत्म हो चुकी है। संन्यास के बाद साथी खिलाड़ियों से मिले हुए उन्हें 20 दिन हो चुके हैं। ड्रेसिंग रूम में इस बारे में कोई बात नहीं होती है। छेत्री बीते वर्ष सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से और विश्वकप क्वालिफायर के पहले मैच में इस टीम को हराने में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके हैं। एक लाख दर्शकों के बीच वह यहां भी ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
Suni Chhetri Retirement: Today Chhetri will play his last international match, India-Kuwait clash in World Cup
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है भारत
भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी ग्रुप में अफगानिस्तान के साथ रहे पिछले दो मुकाबले रहे हैं। पहला मैच गोलरहित ड्रॉ छूट और दूसरा मैच उसे गुवाहाटी में निचले रैंक के अफगानिस्तान से 1-2 से हारना पड़ा। भारत के इस वक्त ग्रुप ए में 4 अंक हैं और गोल औसत के आधार पर वह कतर (12 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम में मजबूत रक्षक संदेश झींगन भी नहीं हैं। वह चोटिल हैं, जबकि कुवैत अफगानिस्तान को 4-0 से हराकर आ रहा है। शबायब अल खालिदी और मोहम्मद दाहम अच्छी फॉर्म में हैं। इन दोंनों ने मिलकर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 गोल किए थे। भारत के खिलाफ पिछले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुहम्मद गरीब से भी खतरा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed