फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup Qualifier: कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम का एलान, छेत्री का आखिरी मैच

Fri, 24 May 2024 08:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 08:08 PM IST
सार

अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। छेत्री ने भारत के लिए सर्वाधिक 94 गोल किए हैं। यह उनका 151वां मैच होगा।

विज्ञापन
Indian Football team announced for FIFA World Cup qualifier against Kuwait, Sunit Chhetri last match
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाले विश्व कप क्वालिफाइंग मैच के लिए भारत की 27 सदस्यीय फुटबाल टीम का एलान कर दिया गया है जिसमें फॉरवर्ड पार्थिब गोगोई और डिफेंडर मोहम्मद हम्माद चोट के कारण बाहर हैं। भारत और कुवैत के बीच मुकाबला कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।
Indian Football team announced for FIFA World Cup qualifier against Kuwait, Sunit Chhetri last match
छेत्री का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। छेत्री ने भारत के लिए सर्वाधिक 94 गोल किए हैं। यह उनका 151वां मैच होगा। भारतीय टीम जीत के साथ उन्हें विदा करना चाहेगी। छेत्री के संन्यास से भारतीय फुटबॉल के एक युग का अंत हो जाएगा। वह 2011 से टीम इंडिया के कप्तान हैं। बाइचुंग भूटिया के संन्यास लेने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। तब से अब तक वह यह जिम्मेदारी संभालते नजर आए हैं।

हालांकि, 39 साल की उम्र में भी अभी वह काफी फिट दिखते हैं और पिछले दो साल में कई रिकॉर्ड को धराशाई किया है। ऐसा कहा जा रहा था कि छेत्री ने बढ़ती उम्र, फिटनेस और थकान की वजह से संन्यास लिया है। अब छेत्री ने इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए खुद ही संन्यास के पीछे की वजह का खुलासा किया है। छेत्री ने कहा है- संन्यास के फैसले के पीछे शारीरिक कारण नहीं, बल्कि मानसिक पहलू है। मैं अभी भी फिट हूं।
Indian Football team announced for FIFA World Cup qualifier against Kuwait, Sunit Chhetri last match
छेत्री ने कहा- अभी भी काफी फिट हूं
छेत्री ने कहा, 'संन्यास का फैसला शारीरिक कारणों से नहीं लिया। मेरी फिटनेस अच्छी है और अभी भी दौड़ रहा हूं। डिफेंड कर रहा हूं, मेहनत करना मुश्किल नहीं है। यह फैसला मानसिक पहलू को ध्यान में रखकर लिया है।' छेत्री ने हालांकि मानसिक स्वास्थ्य के मसले पर ज्यादा कुछ नहीं बताया। मौजूदा दौर में विभिन्न खेलों में यह खिलाड़ियों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। विराट कोहली समेत कई दिग्गज एथलीट्स के मानसिक स्वास्थ्य पर बात कर चुके हैं।

छेत्री ने कहा, 'मैं खुद से लड़ रहा था। समग्र रूप से सोचने की कोशिश कर रहा था और अचानक यह फैसला लिया। एक साल बेंगलुरू एफसी के लिए खेलूंगा। घरेलू फुटबॉल कब तक खेलूंगा इस बारे में पता नहीं है। उसके बाद ब्रेक लूंगा।' यह पूछे जाने पर कि क्या बतौर खिलाड़ी करियर खत्म होने के बाद क्या अब वह वह कोचिंग के बारे में सोचेंगे?  छेत्री ने कहा, 'मैं कभी न नहीं कहूंगा। ब्रेक के दौरान इस पर सोचूंगा, लेकिन अभी यह मेरे एजेंडे में प्राथमिकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Football team announced for FIFA World Cup qualifier against Kuwait, Sunit Chhetri last match
भारतीय टीम
  • गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, विशाल कैथ।
  • डिफेंडर्स: अमय रणवाडे, अनवर अली, जय गुप्ता, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, नरेंद्र , निखिल पुजारी, राहुल भेके, शुभाशीष बोस।
  • मिडफील्ड: अनिरूद्ध थापा, ब्रेंडन फर्नांडिस, एडमंड लालरिंडिका, जैकसन सिंह , लालियांजुआला छांगटे, लिस्टन कोलासो, महेश सिंह नाओरेम, नंदकुमार शेखर, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह।
  • फॉरवर्ड: डेविड एल, मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed