फीफा विश्व कप 2026 अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार की देर रात न्यू जर्सी में खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को देखने के लिए दिग्गजों का तांता लगेगा। स्पेन के शाही परिवार पर भी विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। स्पेन की टीम दूसरी बार ये खिताब अपने नाम करने की जुगत में है। टीम के लिए खास बात यह रहेगी कि स्टेडियम में उनका समर्थन करने के लिए रॉयल परिवार मौजूद रहेगा।
2 of 11
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
स्टेडियम से करेंगे टीम का समर्थन
स्पेन के रॉयल पैलेस ने बताया है कि राजा फेलिप VI, रानी लेतिजिया और उनकी बेटियां, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया स्पेन टीम का विश्व कप फाइनल मैच देखने के लिए रविवार को न्यू जर्सी जाएंगे। टेक्सास में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब दूसरे विश्व कप खिताब के बेहद करीब पहुंच चुका स्पेन, फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगा।
3 of 11
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
ग्रुप चरण के मैच में भी मौजूद रहे थे राजा फेलिप
इससे पहले जून में, राजा फेलिप स्पेन और उरुग्वे के बीच ग्रुप स्टेज का मैच देखने मेक्सिको भी गए थे, जहां स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया था। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच वर्षों के तनाव के बाद संबंधों में सुधार आया है। स्पेन का शाही परिवार सुर्खियों में भी रहता है।
4 of 11
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
रणनीतिक निरंतरता ने दिलाई स्पेन को जीत
टेक्सास के आर्लिंगटन में खेले गए सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस पर शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस की टीम अमेरिका में चल रहे इस टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन आक्रामक प्रदर्शन के कारण काफी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन वह स्पेन की चुनौती को पार नहीं कर सकी।
5 of 11
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
पहले हाफ में मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी के जरिए गोल कर स्पेन का खाता खोला। दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल करके स्पेन की बढ़त को दोगुना कर दिया। दो बार की चैंपियन फ्रांस की टीम ने अपने आक्रमण में कई बदलाव किए, लेकिन वे एक भी गोल करने में नाकाम रहे।