फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: निको-गावी और यमाल-क्यूबार्सी ने गर्लफ्रेंड के साथ मनाया जीत का जश्न; पत्नी-बच्चों के साथ दिखे कुकुरेला

Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार और पार्टनर के साथ मैदान पर यादगार पल बिताए। लामिन यमाल, गावी, निको विलियम्स और पाउ क्यूबार्सी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए, जबकि मार्क कुकुरेला पत्नी क्लाउ रोड्री और बच्चों के साथ जश्न मनाते दिखे। स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता।

विज्ञापन
Spain Stars Nico Gavi Cubarsi Cucurella Yamal Celebrate World Cup Glory With Their Loved Ones Girlfriend Photo
स्पेन के खिलाड़ियों का परिवार-गर्लफ्रेंड के साथ जश्न - फोटो : instagram

स्पेन ने 2026 फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 106वें मिनट में फेर्रान टोरेस के विजयी गोल ने स्पेन को दूसरी बार विश्व चैंपियन बना दिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर परिवार और अपने करीबियों के साथ इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। सोशल मीडिया पर इन जश्न की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Spain Stars Nico Gavi Cubarsi Cucurella Yamal Celebrate World Cup Glory With Their Loved Ones Girlfriend Photo
यमाल अपनी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया के साथ - फोटो : instagram

यमाल, गावी, निको और क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर
विश्व फुटबॉल के भविष्य माने जा रहे लामिन यमाल अपनी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया के साथ विश्व कप ट्रॉफी के सामने तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। वहीं मिडफील्ड स्टार गावी ने अपनी गर्लफ्रेंड एना पेलायोज के साथ जीत का जश्न मनाया।

Spain Stars Nico Gavi Cubarsi Cucurella Yamal Celebrate World Cup Glory With Their Loved Ones Girlfriend Photo
निको विलियम्स गर्लफ्रेंड एइनही गार्सिया के साथ - फोटो : instagram

फाइनल में अहम असिस्ट देने वाले निको विलियम्स भी अपनी गर्लफ्रेंड एइनही गार्सिया के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। दूसरी ओर युवा डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी अपनी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ मैदान पर भावुक पल साझा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spain Stars Nico Gavi Cubarsi Cucurella Yamal Celebrate World Cup Glory With Their Loved Ones Girlfriend Photo
क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ - फोटो : instagram

क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ

कुकुरेला पत्नी और बच्चों के साथ दिखे
स्पेन के अनुभवी डिफेंडर मार्क कुकुरेला अपनी पत्नी क्लाउ रोड्री और बच्चों के साथ मैदान पर पहुंचे। पूरे परिवार ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और जीत का जश्न मनाया। कुकुरेला पूरे टूर्नामेंट में स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति का अहम हिस्सा रहे।

विज्ञापन
Spain Stars Nico Gavi Cubarsi Cucurella Yamal Celebrate World Cup Glory With Their Loved Ones Girlfriend Photo
कुकुरेला बच्चे और पत्नी के साथ - फोटो : instagram



युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
 

  • फाइनल में निको विलियम्स ने फेर्रान टोरेस के विजयी गोल में अहम असिस्ट किया। उनकी गति, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल को देखते हुए उन्हें स्पेन का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है।
  • 17 वर्षीय लामिन यमाल पहले ही दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जबकि गावी को स्पेन के मिडफील्ड का भविष्य माना जाता है।
  • सिर्फ 19 साल के पाउ क्यूबार्सी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर (सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी) का पुरस्कार मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed