टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फुटबॉल के दीवाने हैं। गांगुली ने 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप को लेकर अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि वह लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना को विश्व कप की ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं जबकि वह ब्राजील के बड़े समर्थक हैं। मेसी ने अब तक अपने देश के लिए बड़ा खिताब नहीं जीता है और साल 2014 में वह इससे एक कदम दूर रह गए थे। अर्जेंटीना को फाइनल में जर्मनी से 0-1 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
कोपा अमेरिका कप में भी मेसी लगातार दो साल फाइनल खेले, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा सके। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास लिया, लेकिन बाद में वापसी की। गांगुली ने कहा, 'मेरा ध्यान मेसी के खेल पर रहने वाला है। उन्हें एक विश्व कप जीतने की जरूरत है। यह विश्व कप उनके लिए बहुत मायने रखता है। मेरी पसंदीदा टीम ब्राजील है, लेकिन मैं मेसी का बहुत बड़ा फैन हूं।'
3 of 5
सचिन और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
फुटबॉल पर अपने विचार प्रकट करने के बाद गांगुली ने क्रिकेट को लेकर कई बातें की। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में चयनित होने पर बधाई दी। गांगुली ने कहा, 'अर्जुन को ढेरो शुभकामनाएं। मैंने उन्हें कभी खेलते नहीं देखा है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
गांगुली ने टीम इंडिया के आगामी इंग्लैंड दौरे पर भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि इंग्लैंड में टीम इंडिया जीतेगी। जिस तरह टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में वन-डे सीरीज खेली अगर उसे इंग्लैंड में जारी रखा तो निश्चित ही जीत मिलेगी।' बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वन-डे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
इंग्लैंड को हाल ही में अपने घर में पाकिस्तान से कड़ी टक्कर मिली। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी। गांगुली ने इस पर कहा, 'पाकिस्तान की तुलना में टीम इंडिया अधिक मजबूत है। टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का शानदार मौका है।' टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने लगातार दो सीजन में बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता। इस पर गांगुली ने कहा, 'कोहली अभी 30 वर्ष के करीब हैं और अभी वह अगले 6-7 साल क्रिकेट और खेल सकते हैं। उन्हें अपना ध्यान खेल पर लगाना चाहिए और किसी बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।'