फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप से पहले रोनाल्डो के लिए खुशखबरी, हेरा-फेरी के मामलों से जल्द हो सकते हैं बरी

Sat, 09 Jun 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Ronaldo to pay 22 million dollar to end tax cases against him
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : getty

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक बेहद सुकून भरी खबर आई है। रियल मैड्रिड के इस सुपरस्टार खिलाड़ी पर चल रहे टैक्स संबंधित मामलों को लेकर स्पेनिश टैक्स एजेंसी समझौता करने के लिए तैयार हो गई है।



स्पेनिश टैक्स एजेंसी के मुताबिक रोनाल्डो पर टैक्स हेराफेरी के चार मामले दर्ज हैं। अगर वह टैक्स एजेंसी द्वारा लगाए गए जुर्माने की भरपाई कर देते हैं तो वह पिछले सभी मामलों से बरी हो जांएगे।

Ronaldo to pay 22 million dollar to end tax cases against him
क्रिस्

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टैक्स संबंधित पिछले सभी मामलों से छुटकारा पाने के लिे 19 मिलियन यूरो यानी करीब 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुर्माने के रूप में स्पेनिश टैक्स एजेंसी को देने होंगे। इस जुर्माने की भरपाई करने के बाद रोनाल्डो को पिछले सभी मामलों से बरी कर दिया जाएगा।

हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर थे। पिछले हफ्ते फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो की सालाना कमाई 724 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसके आधार पर देखें तो रोनाल्डो के लिए 22 मिलियन डॉलर चुकाना कोई बड़ी बात नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed