फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड को बिन ब्याही मां बनाने के बाद अब रोनाल्डो करेंगे शादी, मां का बड़ा खुलासा

Sat, 09 Jun 2018 07:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
cristiano ronaldo set to get married with georgina rodriguez
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्ज

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां डोलोरेस अविएरो ने कहा कि उन्हें रियल मैड्रिड के सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज बहुत पसंद हैं और वह भविष्य में उनकी बहू बनेंगी। फीफा विश्व कप 2018 में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले रोनाल्डो की मां ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया।

cristiano ronaldo set to get married with georgina rodriguez
अपनी मां और बेटे के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो

डोलोरेस ने स्पेन की मैगजीन क्रिस्टिना से बातचीत में कहा, 'जॉर्जिना मेरी ग्रैंड डॉटर (पोती) की मां हैं। वह भविष्य में मेरी बहू बनेगी। वह अभी मेरी बहू नहीं है, लेकिन भविष्य में जरूर बनेगी। वह बहुत ही शांत व्यक्तित्व वाली लड़की है।'

cristiano ronaldo set to get married with georgina rodriguez
जॉर्जिना रॉड्रिग्ज

यह पूछने पर कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को किसी की जरूरत है तो मां ने जवाब दिया, 'जी हां बिलकुल। हमने अपनी जिंदगी में कई मस्तीभरी चीजें की और एक समय ऐसा आता है जब आप इसे छोड़ अपनी जिंदगी को आकार देने की सोचते हैं। रोनाल्डो भी अब उसी पॉइंट पर पहुंच गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
cristiano ronaldo set to get married with georgina rodriguez
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

इस बीच डोलोरेस ने बताया कि उनके लिए दादी की भूमिका निभाना कितना चुनौतीपूर्ण काम था। साथ ही साथ उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे के लिए मां जैसा बर्ताव भी करना था। उन्होंने अपने पोते रोनाल्डो जूनियर को विशेष और अलग करार दिया क्योंकि उसे कभी उसकी सगी मां ने नहीं पालकर बड़ा किया।

विज्ञापन
cristiano ronaldo set to get married with georgina rodriguez
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्ज

डोलोरेस ने कहा, 'शुरुआत में मुझे थोड़ी दिक्कतें होती थी और डर भी लगता था कि अपने पोते को कैसे बड़ा करूंगी क्योंकि उसे अपनी मां के प्यार की जरूरत थी। मगर धीरे-धीरे हमारा उससे लगाव बढ़ता गया और अब तो बहुत प्यार करते हैं।' बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय फीफा विश्व कप 2018 की तैयारियों में जुटे हैं। वह पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed