फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद रोनाल्डो से संन्यास को लेकर किया गया सवाल, स्टार फुटबॉलर के जवाब ने कर दी बोलती बंद

Mon, 02 Jul 2018 04:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
ronaldo refuses comment on retirement talks from international level
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल टीम का फीफा विश्व कप 2018 में सफर राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया। उरुग्वे ने शनिवार को 2-1 से हराकर पुर्तगाल की घर वापसी कर दी। पुर्तगाल की टीम फिश्ट स्टेडियम में मुकाबला गंवाने के बाद सोची एयरपोर्ट गई। रियल मैड्रिड के स्टार के लिए उनके करियर का चौथा विश्व कप भी काफी निराशाजनक साबित हुआ। उरुग्वे के एडिंसन कवानी ने दो गोल दागकर रोनाल्डो की टीम को बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो का नॉकआउट स्टेज में गोल करने का सपना भी अधूरा गया।

ronaldo refuses comment on retirement talks from international level
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अब जब अगला विश्व कप कतर में खेला जाएगा तब रोनाल्डो की उम्र 37 वर्ष हो चुकी होगी। इस बारे में उनसे सवाल किया गया कि क्या वह अपना अंतरराष्ट्रीय करियर आगे बढ़ाएंगे या फिर संन्यास लेंगे? इस पर रोनाल्डो के जवाब ने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी। स्टार फुटबॉलर ने कहा, 'अभी यह समय नहीं है जब खिलाड़ियों या कोच के भविष्य के बारे में बात की जाए।' 

ronaldo refuses comment on retirement talks from international level
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

33 वर्षीय रोनाल्डो का हालांकि मानना है कि पुर्तगाल की टीम भविष्य में विश्वास के साथ मैदान संभाल सकती है क्योंकि उसके पास अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास अच्छा ग्रुप है, जिसमें युवा खिलाड़ी हैं। उनमें काफी क्षमता है और वह बहुत कुछ करना चाहते हैं। यही वजह है कि मुझे लगता है कि टीम आगे मजबूती से बढ़ेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ronaldo refuses comment on retirement talks from international level
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रोनाल्डो ने 2018 विश्व कप में अपने अभियान की समाप्ति चार गोल के साथ की। वह इंग्लैंड के हैरी केन से एक गोल पीछे रहे। इससे पहले पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। कोच ने कहा, 'क्रिस्टियानो में फुटबॉल को देने के लिए अभी काफी दम है और मुझे उम्मीद है कि वह टीम का हिस्सा बने रहकर युवाओं का विकास कर सकते हैं।'

विज्ञापन
ronaldo refuses comment on retirement talks from international level
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

बता दें कि एडिनसन कवानी के दो बेहतरीन गोलों की मदद से उरुग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी फ्रांस से 6 जुलाई को टक्कर होगी जिसने अन्य मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-3 से पराजित किया था। कवानी ने सातवें और 62वें मिनट में गोल किए जबकि पुर्तगाल का एकमात्र गोल पेपे ने 55वें मिनट में किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed