{"_id":"6ae0a12e5b9008369a02f0c2","slug":"kylian-mbapp-has-apologised-for-his-comments-about-late-chinese-leader-mao-zedong-know-details-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यों विवादों में घिरे एमबापे?: चीन में भारी आक्रोश के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ने मांगी माफी, जानें मामला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्यों विवादों में घिरे एमबापे?: चीन में भारी आक्रोश के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर ने मांगी माफी, जानें मामला
Tue, 27 Oct 2026 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:33 PM IST
सार
- फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे विवादों में घिरते गए हैं।
- एक शो के दौरान दिवंगत चीनी नेता माओ जेडोंग के बारे में टिप्पणी करना एमबापे को भारी पड़ गया।
- हालांकि, विवाद बढ़ता देखकर एमबापे ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
एमबापे
- फोटो : FIFA.COM
विस्तार
रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे ने दिवंगत चीनी नेता माओ जेडोंग के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। इस बयान के बाद चीन में उनके खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते कई चीनी ब्रांडों ने उनके साथ अपने अनुबंध समाप्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एमबापे ने फ्रांसीसी टॉक शो 'द ब्रिज' में एक मीम के बारे में बात करते हुए कहा था कि जो मीम मुझे सबसे ज्यादा हंसाता है, वह एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो है, मुझे लगता है कि वह एक चीनी तानाशाह है। इसके बाद शो में एक ऐसा मीम दिखाया गया जिसमें उनका चेहरा माओ की छवि से मिलता-जुलता दिखाया गया था और वह इस पर हंसते नजर आए। यह मजाक इस बात से जुड़ा था कि फुटबॉल की दुनिया में उनके अत्यधिक प्रभाव के कारण उन्हें अक्सर तानाशाह कहा जाता है।

एमबापे ने क्या कहा
अपने बयान पर चौतरफा आलोचना होने के बाद एमबापे ने माफी मांगते हुए कहा, 'मेरी टिप्पणी नासमझी भरी थी और अब मैं समझता हूं कि इससे चीन और दुनिया भर के चीनी समुदायों में कई लोगों को ठेस पहुंची है। जिन लोगों को भी मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं।' इस मामले में स्पेनिश ला लीगा ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह एमबापे की हालिया टिप्पणियों से चीनी प्रशंसकों को हुई ठेस पर गहरा खेद व्यक्त करते है।
चीन में माओ को कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अत्यधिक सम्मान दिया जाता है। चीन के खेल प्रेमियों और जनता की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। चीनी प्रशंसकों ने एमबापे की आलोचना करते हुए कहा कि वह चीनी बाजार से मुनाफा कमा रहे हैं लेकिन ऐसे बयान दे रहे हैं जो चीनी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। हालांकि, चीनी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया, लेकिन कड़े नियंत्रण वाले चीनी इंटरनेट पर ऐसी प्रतिक्रियाएं बहुत दुर्लभ हैं जहां लोगों से संवेदनशील विषयों पर पार्टी और सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपेक्षा की जाती है।