फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   CD Tenerife Forward Jesus de Miguel Dies After Collision With Goalkeeper, see video

फुटबॉल मैच में हादसा: गोलकीपर से टक्कर के बाद स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मौत, देखें घटना का दर्दनाक वीडियो

Tue, 03 Nov 2026 04:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

स्पेनिश फुटबॉल क्लब सीडी टेनेरिफ के 30 वर्षीय स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का एंडोरा के खिलाफ मैच के दौरान गोलकीपर से टक्कर के बाद निधन हो गया। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। मैदान पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति बिगड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन
CD Tenerife Forward Jesus de Miguel Dies After Collision With Goalkeeper, see video
फुटबॉल मैच के दौरान हादसा - फोटो : Twitter (Videograb)

विस्तार

स्पेनिश फुटबॉल जगत से दुखद खबर सामने आई है। स्पेन की सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग में खेलने वाले क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी सोमवार को एंडोरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान गोलकीपर जीसस ओवोनो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

CD Tenerife Forward Jesus de Miguel Dies After Collision With Goalkeeper, see video
फुटबॉल मैच के दौरान हादसा - फोटो : Twitter
मैदान पर गोलकीपर से हुई थी जोरदार टक्कर
यह हादसा सोमवार को एस्टाडियो हेलियोडोरो रोड्रिगेज लोपेज स्टेडियम में खेले गए टेनेरिफ और एंडोरा के बीच मुकाबले के आखिरी मिनटों में हुआ। डी मिगुएल मिडफील्ड में गेंद हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि डी मिगुएल मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़े और काफी देर तक कोई हरकत नहीं की। मेडिकल टीम ने कई मिनट तक मैदान पर उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था, हालांकि सीपीआर और मेडिकल मदद से उनकी धड़कन दोबारा शुरू हो गई थी। घटना के बाद रेफरी ने एंडोरा के गोलकीपर को सीधे रेड कार्ड दिखाया और मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आईसीयू में चल रहा था इलाज, मंगलवार सुबह बिगड़ी हालत
गंभीर चोटों के चलते जीसस डी मिगुएल को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ नुएस्ट्रा सेनोरा डे कैंडेलारिया के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी स्थिति स्थिर लेकिन गंभीर बताई गई थी। हालांकि, मंगलवार सुबह उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे 30 वर्षीय फुटबॉलर ने अंतिम सांस ली।

CD Tenerife Forward Jesus de Miguel Dies After Collision With Goalkeeper, see video
फुटबॉल मैच के दौरान हादसा - फोटो : CD Tenerife
टेनेरिफ क्लब ने जताया दुख
जीसस डी मिगुएल के निधन की पुष्टि करते हुए सीडी टेनेरिफ ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। क्लब ने लिखा, 'हमारा दिल टूट गया है। गले में कुछ अटका हुआ है और हमें यकीन नहीं हो रहा कि यह सच है। सीडी टेनेरिफ बेहद दुख के साथ जीसस डी मिगुएल अलामेडा के निधन की घोषणा करता है। उनका निधन मंगलवार को सुबह 8 बजे हुआ।'

क्लब ने आगे कहा कि इस अपार दुख को कम करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। हम उनके शोकाकुल परिवार, प्रियजनों और टेनेरिफ के सभी लोगों के साथ खड़े हैं। क्लब ने यह भी बताया कि खिलाड़ी का परिवार मुश्किल समय में मिले समर्थन और संवेदनाओं के लिए आभारी है। साथ ही परिवार ने अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ और एंडोरा ने भी जताया शोक
जीसस डी मिगुएल के निधन पर रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) ने भी गहरा दुख जताया। महासंघ ने अपने संदेश में खिलाड़ी के परिवार, दोस्तों, सीडी टेनेरिफ और उसके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, एंडोरा फुटबॉल क्लब ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि उनका दिल टूट गया है। क्लब ने जीसस डी मिगुएल के परिवार, टीम के साथियों, दोस्तों और सीडी टेनेरिफ के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस घटना ने स्पेनिश फुटबॉल जगत को झकझोर कर रख दिया है। महज 30 साल की उम्र में एक खिलाड़ी का इस तरह दुनिया से चले जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पुलिस ने शुरू की गैर इरादतन हत्या की जांच
स्पेन में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर हुई भीषण टक्कर में 30 वर्षीय खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल की मौत हो गई। घटना के बाद स्पेन की राष्ट्रीय पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की आशंका के तहत जांच शुरू कर दी है। अभियोजन पक्ष भी इस मामले में शामिल होगा। स्पेन की राष्ट्रीय पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि इस घटना को लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित गैर इरादतन हत्या के पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस जांच में अभियोजन पक्ष भी शामिल रहेगा। हालांकि, जांच के बीच यह स्पष्ट होना बाकी है कि हादसे के लिए किसी की कानूनी जिम्मेदारी बनती है या नहीं।

फुटबॉल में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
फुटबॉल में मैदान पर टक्कर के कारण जानलेवा चोट लगने की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं। हालांकि, स्पेन में पिछले साल भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। पांचवें डिवीजन के मुकाबले के दौरान 19 वर्षीय गोलकीपर राउल रामिरेज को टक्कर के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें मैदान और एंबुलेंस में कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आया था। दो दिन बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। वहीं, 2001 में यूक्रेन के गोलकीपर सर्गेई पेरखुन की भी मैच के दौरान टक्कर में सिर पर चोट लगने के बाद मौत हो गई थी। वह उस समय सीएसकेए मॉस्को के लिए खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed