Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Football
›
Has footballer Cristiano Ronaldo played his last match for Portugal? See this shocking report Euro Cup 2024
{"_id":"668a3a526d59e3e5f6087650","slug":"has-footballer-cristiano-ronaldo-played-his-last-match-for-portugal-see-this-shocking-report-euro-cup-2024-2024-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Report: क्या पुर्तगाल के लिए आखिरी मैच खेल चुके फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो? देखें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Report: क्या पुर्तगाल के लिए आखिरी मैच खेल चुके फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो? देखें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:18 PM IST
सार
रोनाल्डो ने अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को नहीं छोड़ने का फैसला किया है। इसके मुताबिक, रोनाल्डो की नजर 2026 फीफा विश्व कप पर है। वह फीफा विश्व कप के छह संस्करणों में खेलने वाले और स्कोर करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्या फुटबॉल फैंस ने पुर्तगाल की जर्सी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को आखिरी मैच खेलते देख लिया है? यूरो कप 2024 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हारने के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रोनाल्डो का यह आखिरी मैच था। रोनाल्डो ने पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और टीम के बाहर होने से पहले एक भी गोल करने में असफल रहे। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोनाल्डो अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह 2026 फीफा विश्व कप में खेलने और ट्रॉफी घर लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
2 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
रोनाल्डो का यूरो 2024 का एक अभियान नीरस रहा था, जिसमें उन्होंने टीम के लिए बहुत कम योगदान दिया। राउंड ऑफ-16 में स्लोवेनिया के खिलाफ पेनल्टी मिलने पर गोल करने में नाकाम रहे रोनाल्डो की टीम को पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने जीत दिलाई थी। टीम क्वार्टर फाइनल में तो पहुंची, लेकिन फ्रांस के आगे नहीं टिक सकी। इसके बाद रोनाल्डो को भावुक देखा गया था और उन्होंने पेपे को गले भी लगाया था। पेपे का वह आखिरी मैच था। रोनाल्डो जब ड्रेसिंग रूम में वापस लौटे तो पूरा फोकस उन पर था कि क्या यह उनका आखिरी मैच है।
3 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
अब रेलेवो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो ने अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को नहीं छोड़ने का फैसला किया है। इसके मुताबिक, रोनाल्डो की नजर 2026 फीफा विश्व कप पर है। वह फीफा विश्व कप के छह संस्करणों में खेलने वाले और स्कोर करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बनना चाहते हैं। रोनाल्डो अल नस्र के साथ शानदार सीजन बिताने के बाद यूरो 2024 में खेलने आए थे। उन्होंने अल नस्र क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर 50 गोल किए, लेकिन उनका गेमप्ले पुर्तगाल की सहायता नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
स्लोवेनिया के खिलाफ पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा था कि यह उनका आखिरी यूरो कप होगा। रोनाल्डो ने कहा था- मेरे पास राष्ट्रीय टीम को आगे रखने का मौका था, लेकिन मैं इसे संभाल नहीं पाया। ओब्लाक ने अच्छा सेव किया। मुझे पेनल्टी की समीक्षा करनी थी, मुझे नहीं पता कि मैंने अच्छा शॉट लगाया या बुरा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मैंने एक भी बार पेनल्टी मिस नहीं किया था। जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब मैंने इसे मिस किया और ओब्लाक ने इसे बचा लिया। सबसे महत्वपूर्ण बात आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई करने का आनंद लेना है। टीम ने एक असाधारण काम किया। हमने अंत तक संघर्ष किया और अगर आप मैच का अच्छी तरह से विश्लेषण करते हैं, तो पुर्तगाल इस जीत का हकदार था क्योंकि उनके पास अधिक मौके थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर रोनाल्डो का एक स्पष्ट संकेत आना बाकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।