फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप 2018: इंग्लैंड में बुधवार को सेमीफाइनल के दिन बाकी काम रहेगा ठप्प

Mon, 09 Jul 2018 05:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
other works will not be happen due to englands semifinal against croatia
हैरी केन

इंग्लिश मीडिया ने विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कोच गेरेथ साउथगेट की टीम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि देश की बुधवार की शाम को होने वाली सारी योजनाएं रद्द हो गई हैं, क्योंकि सभी अंतिम चार में क्रोएशिया से होने वाली टीम की भिड़ंत देखने को बेताब हैं। इंग्लैंड ने समारा में स्वीडन को 2-0 से शिकस्त दी। इसके बाद स्थानीय अखबार 'सन' ने कहा, 'बुधवार की योजना रद्द।'

other works will not be happen due to englands semifinal against croatia
हैरी केन

'थ्री लायंस' के 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने पर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।' 'द मेल' ने ऑनलाइन संस्करण में लिखा, 'सपना जारी है। इंग्लैंड में सभी अति उत्साह में हैं।' इंग्लैंड टीम के उभरते हुए स्टार गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड की तारीफों के पुल बांधे गए हैं, जिन्होंने शानदार बचाव किए। 

other works will not be happen due to englands semifinal against croatia
इंग्लैंड बनाम ट्यूनीशिया

32 मिलियन लोगों ने स्वीडन के खिलाफ जीत का टीवी पर नजारा किया। संडे मिरर ने लिखा, 'इंग्लैंड विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गया है, क्या यह फुटबॉल की घरेलू वापसी है।' 'आब्जर्वर' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'जैसे ही मैच की सीटी बजी, खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ गए। उन्हें इस अहसास को महसूस करने में कुछ सेकंड लगे इसके बाद ही वे गोल के पीछे मन रहे जश्न से जुड़े।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
other works will not be happen due to englands semifinal against croatia
ENGLAND

इस खुशी के बावजूद भी अखबार ने इंग्लैंड की जीत में गलती निकालते हुए ताकीद कर डाली, 'अगर इंग्लैंड को टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बारे में गंभीर होना है तो उसे और कुशलता से खेलना होगा।'

विज्ञापन

कोच साउथगेट की तुलना सर रॉबसन से

other works will not be happen due to englands semifinal against croatia
गैरेथ साउटगेट

दूसरी ओर, 'संडे टेलीग्राफ' ने साउथगेट की तुलना इंग्लैंड के 28 साल पहले के कोच बॉबी रॉबसन से कर डाली। उसने लिखा, 'साउथगेट और दिवंगत सर रॉबी में काफी समानताएं हैं। दोनों एक समान विनम्र, विचारशील और टीम के साथ घनिष्ठता रखने वाले हैं। रॉबसन की तरह साउथगेट ने भी बैक लाइन में 3 खिलाड़ियों को उतारा। युवाओं पर काफी भरोसा किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed