फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लियोनेल मेसी को पत्नी ऐंतोनेला ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

Mon, 25 Jun 2018 06:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
liyonel Messi wished a happy birthday by wife Antonella and know untold facts about him
लियोनेल मेसी

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने रविवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। 24 जून, 1987 को जन्मे इस स्टार फुटबॉलर ने अपनी जिंदगी में तमाम शोहरतें बटोरने के साथ-साथ कई उपलबद्धियां भी हासिल की हैं। 30 साल के करियर में मेसी ने अब तक 32 ट्रॉफियां जीती हैं, जिनमें से 9 ला लीगा, 4 UEFA चैंपियंस लीग और 6 कोपास डेल रे की ट्रॉफियां शामिल हैं। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने 5 बार बैलन डी'ऑर और 4 बार गोल्डन बूट का खिताब भी जीता है। आइये जानते हैं जन्मदिन के मौके पर मेसी की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातेः

liyonel Messi wished a happy birthday by wife Antonella and know untold facts about him
messi

गौरतलब है कि मेसी फिलाहल फुटबॉल के महाकुंभ फीफा में व्यस्त हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी पत्नी ऐंतोनेला रोकुजो ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज लिखकर उन्हें स्पेशल बधाई दी हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो...। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे दुनिया की सबसे स्पेशल वाइफ बनाने के लिए शुक्रिया।' 
 

 

Feliz Cumple Amor ❤️ Te Amamos tanto!!! Gracias por hacerme la mujer mas feliz del mundo y por la familia que formamos que es nuestro mas grande TESORO❤️❤️❤️ Deseo que seas FELIZ hoy y SIEMPRE amor. #familiade5

A post shared by AntoRoccuzzo88 (@antoroccuzzo88) on

बचपन से ही था फुटबॉल के प्रति दीवानगी

liyonel Messi wished a happy birthday by wife Antonella and know untold facts about him
lionel messi

24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में जन्मे मेसी की फुटबॉल के प्रति दीवानगी बचपन से ही था। परिवार की हालत उतनी अच्छी नहीं थी। उनके पिता कारखाने में काम करते थे और मां क्लीनर थी। मगर फुटबॉल के प्रति उनका जोश, जुनून और दीवानगी ने आज उन्हें इतना बड़ा स्टार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन में थे बौनेपन के शिकार

liyonel Messi wished a happy birthday by wife Antonella and know untold facts about him
लिओनल मेसी

बार्सिलोना स्टार मेसी बचपन में बौनेपन के शिकार थे और हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के लिए उतने पैसे तक नहीं थे और चिकित्सा की वाकई बहुत जरूरत थी। उस समय इलाज महंगा था तो उनके स्थानीय क्लब ने भी हाथ खींच लिए लेकिन बार्सीलोना मदद के लिए आगे आया।

विज्ञापन

बार्सिलोना का दामन कभी नहीं छोड़ा

liyonel Messi wished a happy birthday by wife Antonella and know untold facts about him
लियोनेल मेसी

साल 2000 में 13 साल के मेसी ने अपने पिता के साथ ट्रायल देने आए तो उनके बौनेपन का सभी खिलाड़ियों ने जमकर मजाक उड़ाया। ट्रायल के दौरान दस मिनट का खेल देखने के बाद ही बार्सीलोना ने मेसी के साथ करार का फैसला कर लिया। करार से मिले पैसों से मेसी का इलाज हुआ और कामयाब रहा। इसके बाद मेसी ने बार्सिलोना का दामन कभी नहीं छोड़ा। हालांकि उनके दूसरे क्लबों के साथ जुड़ने की अटकलें लगी लेकिन उन्होंने अपने क्लब का साथ हमेशा दिया और सफलता की सुनहरी दास्तान लिख डाली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed