फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टीमों ने दिखाया एशियन भी खेल सकते हैं फुटबॉल, जल्द भारत का जलवा भी देखेगी दुनिया

Wed, 04 Jul 2018 12:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
japan proves in fifa world cup that Asian players can play football
japan columbia

फीफा विश्व कप का जिक्र होते ही हर भारतीय की मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर कब भारत की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप खेलेगी? वहीं खेल विशेषज्ञों की मानें तो बहुत जल्द एशिया के बाकी देश भी फीफा की सरजमीं पर बड़ी टीमों को चुनौतियां देते नजर आएंगे।

japan proves in fifa world cup that Asian players can play football
japan vs belgium

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में जापान भले ही बेल्जियम के हाथों 3-2 से हारकर बाहर हो गई है। लेकिन इस टीम ने फुटबॉल के क्षेत्र में एशियाई टीमों के लिए एक नई आस पैदा की है। राउंड ऑफ 16 के इस अहम मुकाबले में एक बार तो जापान ने दुनिया की तीसरे पायदान वाली बेल्जियम को भी झटका दे दिया था। इस मैच के पहले हाफ में एक वक्त ऐसा भी था जब जापान दो गोल दाग चुका था और बेल्जियम का खाता भी नहीं खुला था।

japan proves in fifa world cup that Asian players can play football
दक्षिण कोरिया

फीफा विश्व कप में सभी एशियाई टीमों का प्रदर्शन बताता है कि यहां के खिलाड़ी भी ब्राजील, पुर्तगाल या अर्जेंटीना के खिलाडियों से कुछ कम नहीं हैं। भला उस ऐतिहासिक जीत को फैंस कैसे भुला सकते हैं जब दक्षिण कोरिया ने जर्मनी को 2-0 से रौंदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
japan proves in fifa world cup that Asian players can play football
स्पेन बनाम ईरान

इसके अलावा ईरान ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था। बड़ी से बड़ी टीम का पुर्तगाल के सामने टिक पाना मुश्किल है, लेकिन ईरान ने उनके खिलाफ परिणाम ही बदलकर रख दिया था। इसके अलावा सऊदी अरब ने मोहम्मद सलाह जैसे कई स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम मिस्र को 2-1 से धूल चटाई थी।

विज्ञापन
japan proves in fifa world cup that Asian players can play football
सुनील छेत्री

इन सभी परिणामों को देखने के बाद और तेजी से उभरती भारतीय फुटबॉल टीम के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द फीफा विश्व कप में भारतीय ध्वज भी लहराएगा और सुनील छेत्री जैसे जांबाज खिलाड़ियों से भरी भारतीय फुटबॉल टीम अपनी ताकत और जज्बे का लोहा पूरी दुनिया में मनवाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed