फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Football: रोनाल्डो ही नहीं कई सुपरस्टारों ने बदली कई लीगों की तकदीर, पेले-जिको ने विदेशी लीगों को दी नई पहचान

Sat, 07 Jan 2023 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Jan 2023 05:22 PM IST
सार

करियर के अंत में अपेक्षाकृत छोटी या नई लीगों का रुख करने वाले सुपरस्टारों में ब्राजील के दिग्गज पेले, जोहान क्रुफ, जिको, जावी हर्नांडेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Football: Not only Ronaldo, many footballers changed fortunes of many leagues; Pele, Zico, Romario did that
बाएं से- क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसे पहले सुपरस्टार नहीं हैं जिन्होंने अपने करियर के अंत में ऐसी लीगों में खेलना शुरू किया, जहां पहले नहीं खेले थे। 37 साल के रोनाल्डो ने सऊदी अरब के अल नासिर क्लब से 1700 करोड़ रुपये का सालाना करार किया है। करियर के अंत में अपेक्षाकृत छोटी या नई लीगों का रुख करने वाले सुपरस्टारों में ब्राजील के दिग्गज पेले, जोहान क्रुफ, जिको, जावी हर्नांडेज भी शामिल हैं।

पेले ने बढ़ाए अमेरिकी लीग में दर्शक

Football: Not only Ronaldo, many footballers changed fortunes of many leagues; Pele, Zico, Romario did that
पेले - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील के तीन बार के विश्व कप विजेता महान फुटबॉलर पेले ने 1975 में न्यूयॉर्क कॉस्मोस से अनुबंध किया। वह ढाई साल वहां रहे और तब के हिसाब से 2.7 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़, 33 लाख रुपये) की मोटी कमाई की। पेले ने अमेरिका में फुटबॉल की लोकप्रियता को चार चांद लगा दिए। तत्कालीन मैनेजर क्लाइव टाेये के अनुसार इसके बाद ही दो साल वहां मेजर लीग सॉकर की शुरुआत हो पाई।

यहीं नहीं 1994 में विश्व कप की मेजबानी का मार्ग भी इसी से प्रशस्त हुआ था। पेले ने उत्तरी अमेरिका सॉकर लीग के 64 मैचों में 37 गोल किए। मेजर सॉकर लीग के आयुक्त डोन गार्बर कहते हैं कि अगर पेले तब नहीं आते तो आज हम वहां नहीं होते, जहां हैं। पेले की देखादेखा फ्रेंच बेकनबाउर, जॉर्ज बेस्ट, डेविड बेकहम और थियरे हेनरी ने भी अपने करियर के अंत में अमेरिका का रुख किया।

ब्राजील के जिको, जापान में हीरो

Football: Not only Ronaldo, many footballers changed fortunes of many leagues; Pele, Zico, Romario did that
जिको - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील के जिको की जितनी शोहरत अपने देश ब्राजील में है, उतनी ही जापान में है। वह जापान लीग में काशिमा ऐंटलर्स के लिए 1991-94 से खेले। वह 2006 तक वहां रहे। उसके तकनीकी निदेशक और कोच भी बने। 2006 विश्व कप में जापान की टीम उनके मार्गनिर्देशन में खेली भी। वह जापान सॉकर हाल ऑफ फेम में शामिल हुए। उन्हें जापान में फुटबॉल का देवता तक पुकारा गया। उनके बाद डुंगा, स्टोइचकोव, आंद्रेस इनिएस्ता जापान लीग में खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावी ने बढ़ाया कतर लीग का ग्राफ

Football: Not only Ronaldo, many footballers changed fortunes of many leagues; Pele, Zico, Romario did that
जावी - फोटो : सोशल मीडिया
बार्सिलोना को चैंपिंयस लीग जिताने वाले कप्तान जावी हर्नांडेज कतर लीग में खेलने वाले पहले बड़े स्टार थे। वर्षों से चल रही लीग का ग्राफ उसके बाद बढ़ता चला गया। उसके बाद तो मार्सेल डेसेली, पेप गुराडियोला और गैब्रिएल बतिस्तुता और राउल गोंजालेज ने भी इस लीग में अपने कौशल से फुटबॉल दर्शकों को रोमांचित किया।

बाद में ब्राजील के महान खिलाड़ियों रोमारियो भी कतर के बड़े क्लब अल साद से जुड़े। यह 2010 से पहले की बात है, तब कतर को पिछले साल हुए विश्व कप की मेजबानी नहीं मिली थी। स्पेन के जावी 2015-19 तक अल साद क्लब में रहे। उसके बाद 2019-21 तक क्लब की कोचिंग की और बाद में बार्सिलोना में बतौर कोच लौटे।
विज्ञापन

पियरो को देखने सिडनी में जुटे 35 हजार दर्शक

Football: Not only Ronaldo, many footballers changed fortunes of many leagues; Pele, Zico, Romario did that
डेल पीयरो - फोटो : सोशल मीडिया
इटली की विश्व कप विजेता टीम के फॉरवर्ड डेल पियरो ऑस्ट्रेलियाई लीग में खेलने वाले पहले बड़े खिलाड़ी थे। वह 2012-14 तक सिडनी एफसी में रहे। उन्होंने एक सत्र का दो मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़, 55 लाख रुपये) का अनुबंध किया था। पियरो ने 48 मैचों में 24 गोल किए। उनके आने से ऑस्ट्रेलिया में स्टेडियम ही नहीं फुटबॉल देखने वाले टीवी दर्शकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ। 38 साल के पियरो का पहला मैच देखने के लिए सिडनी में 35 हजार दर्शक उपस्थित हुए थे। ए लीग इससे विश्व स्तर पर आ गई। बाद में इंग्लैंड के रोबी फोलर भी दो ऑस्ट्रेलियाई क्लबों से जुड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed