Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Football
›
Cristiano Ronaldo kit unveiled at Al Nassr, huge crowd gathered, know why Newcastle United is in news
{"_id":"63b4ff810098c55fcb472720","slug":"cristiano-ronaldo-kit-unveiled-at-al-nassr-huge-crowd-gathered-know-why-newcastle-united-is-in-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo: अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो, उन्हें देखने जुटी भारी भीड़, जानें क्यों चर्चाओं में है न्यूकासल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo: अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो, उन्हें देखने जुटी भारी भीड़, जानें क्यों चर्चाओं में है न्यूकासल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
कार्यक्रम में रोनाल्डो ने खुद को एक 'अनोखा खिलाड़ी' बताया और जोर देकर कहा कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ है। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 37 साल के रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो की डील साइन की है।
पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नए क्लब अल नस्र को जॉइन कर लिया है। मगंलवार को अल नस्र ने मरसूल पार्ट स्टेडियम में उनके किट का अनावरण किया। इस दौरान रोनाल्डो अपने नए क्लब की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
2 of 6
किन अनावरण कार्यक्रम में रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में रोनाल्डो ने खुद को एक 'अनोखा खिलाड़ी' बताया और जोर देकर कहा कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ है। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 37 साल के रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये की डील साइन की है। रोनाल्डो ने कहा- यहां आकर अच्छा लगा, मैंने वहां (यूरोप में) सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मैं यहां कुछ रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।
किट अनावरण कार्यक्रम में रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो ने कहा- मैं यहां जीतने, खेलने, लुत्फ उठाने और इस देश की सफलता और देश की संस्कृति का हिस्सा बनने आया हूं। रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने यूरोप और अन्य जगहों से भारी भरकम प्रस्तावों को सउदी के इस क्लब में शामिल होने के लिए ठुकरा दिया। रोनाल्डो ने कहा- यूरोप में मेरा काम हो गया है। मुझे यूरोप में कई प्रस्ताव मिले, कई ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यहां तक कि पुर्तगाल में भी क्लब जॉइन करने के ऑफर आए, लेकिन मुझे यहां आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अल नस्र पहुंचे रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के साथ उनकी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्स, बच्चे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, बेला, अलाना, एवा और मातेओ रोनाल्डो भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। अल नस्र ने इंस्टाग्राम पेज पर इस कार्यक्रम का वीडियो भी शेयर किया है। रोनाल्डो ने हाल ही में विवाद के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ा था। इसके बाद से वह नए क्लब की तलाश में थे। हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में भी रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
किट अनावरण कार्यक्रम में रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच रोनाल्डो को लेकर प्रीमियर लीग क्लब न्यूकासल यूनाइटेड भी चर्चाओं में है। दरअसल, स्पैनशि न्यूज पोर्टल मार्का ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ अपनी डील में एक क्लॉज छोड़ा है। इस क्लॉज के मुताबिक, अगर न्यूकासल की टीम UEFA चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहती है तो रोनाल्डो लोन पर उस टीम को जॉइन कर सकेंगे। न्यूकासल की टीम में सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड का 80 प्रतिशत स्वामित्व है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।