फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला रिपोर्टर को 'किस' करने चला था फैन, पूरी दुनिया के सामने हुआ इज्जत का कबाड़ा

Wed, 27 Jun 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
football fan try to kiss female reporter during fifa world cup 2018
fifa world cup 2018

फीफा विश्व का 21वां संस्करण रशिया की मेजबानी में खेला जा रहा है। विश्व कप के दौरान कई ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आ रहीं जिन्हें शायद ही कभी भुलाया  जा सके। हाल ही में ब्राजील के एक फुटबॉल प्रशंसक ने कोलंबिया की एक पत्रकार को ऑन कैमरा किस कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर काफी तेजी वायरल हुई।

football fan try to kiss female reporter during fifa world cup 2018
जूलियथ गोंजालेज थेरान

दुनियाभर में फैंस की ऐसी हरकतों की आलोचना होने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक और घटना फिर दोहराई गई है। बता दें कि रशिया की एक अन्य फीमेल रिपोर्टर को फुटबॉल प्रशंसक ने ऑन कैमरा किस करने का प्रयास किया है।

football fan try to kiss female reporter during fifa world cup 2018
fifa world cup 2018

रशिया की इस रिपोर्टर का नाम जूलिया गिमारेस बताया जा रहा है। रविवार को जूलिया फीफा का एक मैच कवर करने याकेनतेरिनबर्ग एरिना स्टेडियम पहुंची थी। जूलिया अपना काम कर ही रही थीं कि तभी बीच में एक सनकी फैन आया और उन्हें जबरन किस करने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
football fan try to kiss female reporter during fifa world cup 2018
fifa world cup 2018

हालांकि जूलिया इतनी सतर्क थीं कि जैसे ही फैन कैमरे के फ्रेम में आया, उन्होंने झट से अपना चेहरा पीछे कर लिया और इसके बाद जो हुआ उसे शायद ही यह फैन कभी भूल पाएगा। जूलिया ने कैमरे के सामने ही उसकी सारी इज्जत उतार दी और बेहतरीन सबक सिखाया।

विज्ञापन
football fan try to kiss female reporter during fifa world cup 2018
fifa world cup 2018

जूलिया ने कहा, 'ऐसा करने की कोशिश भी मत करना। ऐसी हरकत करने के लिए मैं तुम्हें कभी नहीं बख्शूंगी। यह तुम्हारा कोई अधिकार नहीं है। औरतों की इज्जत करना सीखो और इस तरह की हरकतों पर लगाम लगाओ।'

देखें वीडियो:
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed