मंगलवार को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-इ के मुकाबले में भारत आखिरी वक्त में बांग्लादेश के खिलाफ गोल कर मैच बनाने में सफल रहा। हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम की तरफ से 88वें मिनट में आदिल खान ने अपने हेडर से गोल किया और टीम को शर्मनाक हार से बचा लिया।
लेकिन जिस वक्त आदिल खान देश के लिए खेल रहे थे और टीम के लिए गोल कर रहे थे उस वक्त उनके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं था।
2 of 4
भारतीय फुटबॉल
- फोटो : Social media
मैच शुरू होने से पहले आदिल के पिता बदरुद्दीन खान अस्पताल में थे और अपने दिल का इलाज करवा रहे थे। उसी दौरान टीम मीटिंग के वक्त आदिल के परिवार ने पिता के बारे में बताया और उनकी सर्जरी के बारे में उन्हें बताया। पिता की खबर सुनने के बाद आदिल ने फोन बंद कर दिया और कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबले पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया। आदिल ने अपने पिता की स्थिति के बारे में किसी से नहीं बताया और देश को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करवाने के इरादे से टीम के साथ मैदान में उतर गए।
3 of 4
आदिल खान
- फोटो : social media
हजारों दर्शकों से खचाखच भरे हुए स्टेडियम में आदिल खान शुरुआत में कमजोर नजर आए और उनकी वजह से एक गोल होते-होते बचा लेकिन अंत होते-होते तक आदिल खान ने गोल कर उसकी भरपाई कर दी और टीम को हार से बचा ले गए।
4 of 4
आदिल खान
- फोटो : social media
सात साल बाद टीम में वापसी करने वाले डिफेंडर आदिल ने मैच के बाद कहा कि वे अपने व्यक्तिगत जीवन को अपने पेशे के साथ नहीं मिलाना चाहते हैं इसलिए उनके लिए खेल पर ध्यान लगाना आसान था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में खेल के दौरान किसी और चीज के बारे में नहीं सोचा। वो 90 मिनट मेरे लिए महत्वपूर्ण थे। हर किसी की जिंदगी में परेशानी होती है।
आदिल मैच खत्म होने के बाद गोवा गए और अपने पिता से मिले और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल पिता, पत्नी और घायल साथी संदेश झिंगन को समर्पित किया।