कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। 22वें विश्व कप के उद्घाटन समारोह में दिग्गज अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस बैंड के जुंग कुक ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान फुटबॉल विश्व कप के पिछले उद्घाटन समारोह से जुड़ी यादें और गाने भी गाए गए। अल बायत स्टेडियम में 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और इस समारोह को खास बनाया। कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विश्व कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सबका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। यहां हम उद्घाटन समारोह के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 7
फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में तकनीकि का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया और यहा समारोह मनमोहक दृश्यों से भरपूर था। इस दौरान 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को शानदार बनाया।
3 of 7
फीफा विश्व कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में मेजबान कतर की काफी तारीफ हुई। अब तक कतर इस विश्व कप की मेजबानी के चलते विवादों में रहा था, लेकिन कार्यक्रम के जरिए जमकर वाहवाही लूटी।
4 of 7
अपनी प्रस्तुति के दौरान जियोन जूंग-कूक
- फोटो : सोशल मीडिया
BTS बैंड ने अपनी धुन पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, ने सबका दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान फैंस अपनी सीट पर खड़े होकर नाचने लगे।
5 of 7
फीफा विश्व कप के शुभंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में अब तक के सभी संस्करणों के शुभंकर दिखाए गए। इस शुभंकरों ने फुटबॉल फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं।