फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: क्रोएशिया के खिलाड़ियों को बनाया देश का 'हीरो', फैंस ने मिनटों में भुला दिया हार का गम

Tue, 17 Jul 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
croatian football team welcomed by enthusiastic fans
क्रोएशिया

विश्व कप 2018 की रनर्स-अप टीम क्रोएशिया फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों का देश में जोरदार स्वागत हुआ। फ्रांस के हाथों 4-2 के अंतर से शिकस्त झेलने वाली क्रोएशिया की हार का गम देशवासियों ने मिटा दिया। वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट जब जाग्रेब पहुंचे तो उनका स्वागत हीरोज जैसा हुआ।

croatian football team welcomed by enthusiastic fans
क्रोएशिया

क्रोएशियाई फुटबॉल टीम के स्वागत में खूब आतिशबाजी हुई और नारे लगाकर देशवासियों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्रोएशिया की टीम ने बस में जाग्रेब से बाना जेलासिसा स्क्वायर तक का सफर तय किया और अपने फैंस का अभिवादन किया। क्रोएशिया की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।

croatian football team welcomed by enthusiastic fans
क्रोएशिया

फ्रांस के सामने 4-2 की हार के बावजूद, फैंस और खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। यूगोस्लाविया से 1991 में स्वतंत्र होने के बाद क्रोएशिया की टीम पांच बार विश्व कप में हिस्सा ले चुकी है। 2018 से पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1998 में बेहतरीन रहा था। तब क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
croatian football team welcomed by enthusiastic fans
लुका मोड्रिक

क्रोएशिया टीम के खिलाड़ियों ने अपना सिल्वर मेडल पहनकर ओपन टॉप बस में सफर किया और दर्शकों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। अपने हीरोज की एक नजर पाने के लिए फैंस खूब उत्साहित नजर आए। 

विज्ञापन
croatian football team welcomed by enthusiastic fans
क्रोएशिया
ऐसी जानकारी मिली है कि करीब एक लाख लोग जाग्रेब स्क्वायर पर एकत्रित हुए थे। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों की एक नजर पाने के लिए बेताब दिखे। फैंस ने जिस अंदाज में क्रोएशियाई टीम का स्वागत किया, उससे खिलाड़ियों की हार का गम जरूर कम हुआ होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed