फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल गंवाते ही रोने लगे क्रोएशियाई कप्तान लुका मोड्रिक, फैंस बोले- हमें आप पर गर्व है

Mon, 16 Jul 2018 05:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
croatia loss in final against france fans reaction positively
लुका मोड्रिक

क्रोएशिया को रविवार को फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में फ्रांस के हाथों 2-4 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। क्रोएशिया की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसके विश्व कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। क्रोएशिया की हार का सबसे ज्यादा असर कप्तान लुका मोड्रिक पर दिखा, जो अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे।

croatia loss in final against france fans reaction positively
luka modric

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब गोल्डन बॉल के खिताब से मोड्रिक को सम्मानित किया गया तब भी वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। ऐसे में राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक ने मोड्रिक को गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया। 

croatia loss in final against france fans reaction positively
क्रोएशिया फैंस

वैसे, क्रोएशिया की हार का फैंस पर असर काफी मिश्रित नजर आया। कई फैंस को टीम की हार पर निराशा हुई तो कई इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और 'मील का पत्थर' करार दे रहे हैं। एक युवा महिला क्रोएशिया की हार पर खूब रो रही थी, तब उसे एक अन्य महिला मित्र ने गले लगाकर संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
croatia loss in final against france fans reaction positively
क्रोएशिया फैंस

हालांकि, कई फैंस क्रोएशिया की हार के बावजूद निराश नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि 40 लाख की आबादी वाले देश ने फाइनल में पहुंचते हुए बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक फैन ने कहा, 'फ्रांस ने अंतिम समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जबकि शुरुआत में हमारी टीम ने उन्हें आसानी से गोल करने दिए। बड़ी उपलब्धि फाइनल में खेलना रहा। हमें लुका मोड्रिक और अपनी टीम पर गर्व है।'

विज्ञापन
croatia loss in final against france fans reaction positively
क्रोएशिया फैंस

क्रोएशिया की टीम के लिए सोमवार को जाग्रेब में स्वागत पार्टी रखी गयी है। भारी संख्या में फैंस के प्रमुख जाग्रेब चौराहे पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री आंद्रेस प्लेंकोविच ने मालिकों से स्टाफ को जश्न में शामिल होने देने के लिए जल्दी छुट्टी देने की अपील की है। टिकट रेट भी सस्ते किए जाने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed