Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Football
›
Antonela Roccuzzo's Emotional Message For Lionel Messi After World Cup Final Defeat, Di Maria also said this
{"_id":"6a5f4d117cf78630850ecadd","slug":"antonela-roccuzzo-s-emotional-message-for-lionel-messi-after-world-cup-final-defeat-di-maria-also-said-this-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Messi-Antonela: फीफा विश्वकप फाइनल हारने के बाद मेसी को पत्नी एंटोनेला का भावुक संदेश, डि मारिया ने क्या कहा?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Messi-Antonela: फीफा विश्वकप फाइनल हारने के बाद मेसी को पत्नी एंटोनेला का भावुक संदेश, डि मारिया ने क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:12 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुज्जो का भावुक संदेश मिला। एंटोनेला ने मेसी की मेहनत, संघर्ष और कभी हार न मानने वाले जज्बे की तारीफ करते हुए उन्हें हमेशा सर्वश्रेष्ठ बताया। वहीं, अर्जेंटीना के पूर्व स्टार एंजेल डि मारिया ने भी मेसी को इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी बताते हुए उनके सम्मान में भावुक पोस्ट साझा की।
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ 0-1 की हार अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनल मेसी के लिए बड़ा झटका साबित हुई। लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की। इसके बाद उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुज्जो ने एक भावुक संदेश लिखकर उनका हौसला बढ़ाया।
2 of 5
मेसी और एंटोनेला रोकुजो
- फोटो : ANI/Reuters
'अपने व्यक्तित्व की वजह से महान हो'
एंटोनेला ने इंस्टाग्राम पर मेसी के लिए लिखा, 'आप हमेशा सबसे बेहतरीन रहोगे। सिर्फ अपनी प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि आप हमेशा खुद जैसे बने रहे। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, आपने कभी हार नहीं मानी। आखिरी सेकेंड तक लड़ते रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यही मानसिकता और हर बार गिरकर फिर उठ खड़े होने की ताकत आपको सबसे अलग बनाती है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हर दिन हमें यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि असली सफलता मेहनत, त्याग, धैर्य और अपने मूल स्वभाव को बनाए रखने से मिलती है। आप हमारे बच्चों के लिए सबसे बड़े आदर्श हो और दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हो। मुझे आप पर बेहद गर्व है और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा मेसी का प्रदर्शन
भले ही अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से हार गई, लेकिन मेसी का व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने आठ मुकाबलों में आठ गोल किए और चार असिस्ट भी दिए। शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें गोल्डन बॉल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन यह सम्मान आखिरकार स्पेन के मिडफील्डर रोड्री को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेसी पत्नी एंटोनेला के साथ और एंजेल डि मारिया अपने परिवार के साथ
- फोटो : Twitter/Instagram
डि मारिया ने भी बताया इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी
अर्जेंटीना के पूर्व स्टार विंगर एंजेल डि मारिया ने भी सोशल मीडिया पर मेसी के समर्थन में भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अर्जेंटीना का होने के लिए धन्यवाद। हमारे झंडे को दुनिया की सबसे ऊंची बुलंदी तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद। मैदान पर और मैदान के बाहर एक आदर्श बनने के लिए धन्यवाद। आप इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हो। आप हमेशा अमर रहोगे।' डि मारिया 2022 विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि मेसी ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर कोई फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
स्पेन बनाम अर्जेंटीना
- फोटो : PTI/IANS
लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटा
कोच लियोनल स्कालोनी की टीम 64 वर्षों में लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने से चूक गई। न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हार के बावजूद मेसी के संघर्ष और नेतृत्व की दुनियाभर में सराहना हो रही है, जबकि उनके करीबियों के भावुक संदेशों ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।