फीफा विश्व कप 2018 में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर यहीं खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदल दिया। पहली बार फ्रांस ने विश्व कप में अर्जेंटीना को हराया है।
अर्जेंटीना के जख्म पर बॉलीवुड के शहंशाह ने छिड़का नमक, बोले- 'यह खिलाड़ी तो सबका बाप निकला
वहीं फीफा विश्व कप 2018 से अर्जेंटीना के बाहर होने पर बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन ने फ्रांस की युवा टीम की जमकर तारीफ की और अपने फिल्म के एक डायलॉग की याद दिलाते हुए स्टार खिलाड़ी म्बाप्पे की भी प्रशंसा की।
बिग बी ने अर्जेंटीना की हार के बाद ट्विटर पर लिखा, 'विश्व कप 2018 में फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच क्या शानदार मैच देखने को मिला। फ्रांस की युवा टीम ने 4-3 के अंतर से जीत हासिल की और 19 साल के एमबाप्पे ने तो कमाल ही कर दिया। सच में एमबाप्पे तो 'बाप' निकला...शानदार।'
T 2853 - BUT ... what a WC 2018 game .. France vs Argentina !! 4-3 , FRANCE .. a young team and the 19 yr old Mbappé does it for them !! Truly a 'baap' . ..Amazing !!👋👋👋👋
बता दें कि 64वें मिनट में मिडफील्डर किलिएन बैप्पे ने अर्जेंटीना के गोलकीपर फ्रांको अर्मानी को छकाते हुए बेहतरीन गोल से अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई थी।
चार मिनट बाद बैप्पे ने एक बार फिर शानदार फील्ड गोल किया और इसके साथ ही फ्रांस की बढ़त 4-2 हो गई। हालांकि इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी सर्गियो एग्यूरो ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया। लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना की टीम और गोल नहीं दाग सकी। इसके साथ ही 2018 वर्ल्ड कप में मेसी की टीम का सफर खत्म हो गया।