फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISIS ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर दी धमकी, मेसी का खूनी पोस्टर किया जारी

Thu, 26 Oct 2017 09:41 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Thu, 26 Oct 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup: Lionel Messi crying tears of blood in poster  released ISIS
- - फोटो : twitter

2018 फीफा विश्व कप का आयोजन रूस में होने वाला है। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, आतंकी संगठन ISIS ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें मौजूदा समय में फुटबॉल के जादूगर माने जाने वाले लियोनेल मेसी के आंख से खून के आंसू बह रहे हैं। पोस्टर में मेसी को एक मैसेज के साथ सलाखों के पीछे दिखाया गया है। साथ ही मैसेज में लिखा है, 'तुम एक ऐसे राज्य से लड़ रहे हो, जिसके शब्दकोश में असफल शब्द नहीं है।'

2018 FIFA World Cup: Lionel Messi crying tears of blood in poster  released ISIS
- फोटो : twitter

गौरतलब है कि इस फोटो को वफा मीडिया फाउंडेशन द्वारा जारी किया गया है। बता दें कि वफा मीडिया फाउंडेशन को इस्लामिक स्टेट का मुखपत्र भी कहा जाता है। इस पोस्टर के जारी होते ही फुटबॉल जगत में खलबली मच गई है। पूरे विश्व में फुटबॉल के जितने भी फैन्स हैं वो डर गए हैं। वहीं, एक दूसरे पोस्टर में 'जस्ट टेररिज्म' शब्द का भी जिक्र किया गया है। साथ ही कुछ लाइन अरबी भाषा में भी लिखी हुई हैं।

2018 FIFA World Cup: Lionel Messi crying tears of blood in poster  released ISIS

इससे पहले पिछले सप्ताह में भी एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें एक शख्स मशीन गन लिए खड़ा हुआ दिखाई दिया। साथ ही पोस्टर में वर्ल्ड कप के साइन के साथ अरबी में कुछ लिखा हुआ भी है, जिसका अंग्रेजी भाषा में मतलब होता है 'वेट फॉर अस।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup: Lionel Messi crying tears of blood in poster  released ISIS

इसके अलावा एक और फोटो में लिखा है, रूस में अल्लाह के दुश्मन हैं। आगे लिखा है, 'मैं कसम खाता हूं कि मुजाहिदीन की आग उन्हें जला देगा। बस इंतजार करो।' इस मामले में रूस ने कहा है कि टूर्नामेंट बिल्कुल आतंकवाद से मुक्त होगा। वहीं, मामले में रूस के नेशनल एंटी टेररिज्म समिति ने कहा है कि 2018 में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी चल रही है। साथ ही उन्होंने सुरक्षित पर्यावरण की भी बात कही।

विज्ञापन
2018 FIFA World Cup: Lionel Messi crying tears of blood in poster  released ISIS
2018 फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : ESPN FC

बता दें कि अगले साल होने वाला फीफा वर्ल्ड कप रूस के 11 शहरों में खेला जाएगा। 14 जून 2018 से 15 जुलाई 2018 के बीच होने वाली इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। 2018 फीफा विश्व कप, टूर्नामेंट का 21वां संस्करण होगा। रूस इस टूर्नामेंट की पहली बार मेजबानी कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed