फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YEAR ENDER 2018: इस बरस भी भारतीय बैडमिंटन की सबसे बड़ी स्टार रहीं सिंधु-साइना

Sat, 22 Dec 2018 06:02 PM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 22 Dec 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
YEAR ENDER 2018: pv sindhu and saina nehwal is big star of this year
pv sindhu and saina nehwal

साल के आखिरी में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने आखिरकार नाकामी का ठप्पा हटाकर विश्व टूर फाइनल्स 2018 का खिताब अपने नाम किया। इस खिताब को जीतने वाली वह पपहली भारतीय खिलाड़ी बनी। वहीं, साइना नेहवाल का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा और लक्ष्य सेन ने भविष्य के लिए उम्मीदें जगाई ।


 

YEAR ENDER 2018: pv sindhu and saina nehwal is big star of this year
pv sindhu

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने इस साल टूर्नामेंट का नया प्रारूप जारी किया, जिसके तहत ईनामी राशि के आधार पर टूर्नामेंटों की ग्रेडिंग की गई। सिंधु ने सभी बड़े टूर्नामेंटों में रजत पदक जीता लेकिन आखिर में विश्व टूर फाइनल्स खिताब अपने नाम किया। 

YEAR ENDER 2018: pv sindhu and saina nehwal is big star of this year
pv sindhu

पांच रजत पदक जीतने के बावजूद सिंधु की फाइनल में हार जाने को लेकर आलोचना होती रही है। उसने आखिर में विश्व टूर फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उसने इस साल राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप, इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन में रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
YEAR ENDER 2018: pv sindhu and saina nehwal is big star of this year
saina nehwal - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर कैरियर के लिए खतरा बनी घुटने की चोट से उबरकर साइना नेहवाल ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। उसने इस साल राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में उसनेसिंधु को हराकर अपने फन का लोहा मनवाया।

विज्ञापन
YEAR ENDER 2018: pv sindhu and saina nehwal is big star of this year
saina nehwal

वह इंडोनेशिया मास्टर्स, डेनमार्क ओपन और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल्स में पहुंची। इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। साल के अंत में साइना ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप के साथ सात फेरे लिए । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed