फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PV Sindhu: 2019 के बाद पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंचीं पीवी सिंधु, ध्रुव-अर्जुन ने भी किया कमाल

Tue, 25 Oct 2022 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स की जोड़ी भी 27वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही ईशान और तनिषा की मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी 29वें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
PV Sindhu reached top-5 in the world rankings for the first time since 2019, Dhruv-Arjun also did wonders
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु तीन साल बाद बैडमिंटन की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब हो पाई हैं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में 27 वर्षीय सिंधु पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। सिंधु की रैंकिंग में सुधार उनके चोटिल होने के बावजूद हुआ है। सिंधु बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से चोटिल हैं और कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पाई हैं।
PV Sindhu reached top-5 in the world rankings for the first time since 2019, Dhruv-Arjun also did wonders
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
सिंधु 87,218 अंकों के साथ मौजूदा रैंकिंग में छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। सिंधु ने इस साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता था। यह उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक था। 2018 गोल्ड कोस्ट में मिक्स्ड टीम इवेंट में सिंधु ने स्वर्ण जीता था। इसके अलावा वह दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 
PV Sindhu reached top-5 in the world rankings for the first time since 2019, Dhruv-Arjun also did wonders
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
सिंधु पिछली बार सितंबर 2019 में दुनिया की टॉप फाइव रैंकिंग में शामिल हुई थीं। वह इस महीने शीर्ष पांच में जगह बनाने से पहले इस साल की शुरुआत में आठवें स्थान पर आ गई थीं। पिछले कुछ समय तक सिंधु सातवें स्थान पर बनी हुई थीं, क्योंकि बीडब्ल्यूएफ ने कोरोना के कारण विश्व रैंकिंग को फ्रीज कर दिया था। पीवी सिंधु की अब तक की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग अक्तूबर 2018 में आई थी, जब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PV Sindhu reached top-5 in the world rankings for the first time since 2019, Dhruv-Arjun also did wonders
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद से सिंधु एक्शन से गायब हैं। उन्हें टूर्नामेंट के दौरान टखने की चोट से जूझना पड़ा था। इसके बावजूद वह खेलती रही थीं। सिंधु ने सोमवार को कोर्ट में वापसी की और अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अब उनकी नजर इस साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स में पदक जीतने पर होगी।
विज्ञापन
PV Sindhu reached top-5 in the world rankings for the first time since 2019, Dhruv-Arjun also did wonders
राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु का कमाल - फोटो : अमर उजाला
पीवी सिंधु की उपलब्धियां
पीवी सिंधु ने 2016 ओलंपिक में रजत और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में वो छह पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 में स्वर्ण, 2018 और 2017 में रजत और 2013-2014 में कांस्य पदक हासिल किया था। एशियन गेम्स में सिंधु ने 2018 में रजत और 2014 में महिला टीम के साथ कांस्य पदक जीता है। कॉमनवेल्थ में भी सिंधु के नाम एक रजत, एक कांस्य और टीम इवेंट में एक स्वर्ण पदक है। एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 2014 में कांस्य पदक जीता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed