{"_id":"5837c7ac4f1c1b313513bc20","slug":"pv-sindhu-claims-9th-position-in-world-rankings-saina-nehwal-drops-to-11th","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंधू का एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकलीं आगे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधू का एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकलीं आगे
Fri, 25 Nov 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। बीते सप्ताह चीन ओपन जीतकर करियर का पहला सुपरसीरीज प्रीमियर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सिंधू ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड लिख लिया है।
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
2 of 6
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल
- फोटो : Youtube
भारत की टॉप शटलर पीवी सिंधू ने खिताब के साथ-साथ विश्व रैंकिंग में 9वां स्थान भी अपने नामक किया। उन्होंने पहली बार दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को पीछे कर दिया। गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने नई रैंकिंग जारी की।
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
3 of 6
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
BWF द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में सिंधू को जहां दो स्थान का लाभ हुआ और वो नौवें स्थान पर पहुंच गई, तो वहीं रियो ओलंपिक्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं साइना पांच स्थान फिसलकर 11वें पायदान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
4 of 6
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल
- फोटो : getty
बीते कुछ वर्षों में यह साइना की सबसे खराब रैंकिंग है। इस दौरान वह कभी भी टॉप-10 से बाहर नहीं रहीं, बल्कि शीर्ष स्थान भी हासिल किया। हालांकि लंबे समय से मैदान से बाहर रहने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
5 of 6
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
वहीं दिसंबर, 2009 में 255वीं रैंकिंग से सिंधू ने गजब का सुधार किया है। सिंधू हालांकि रैंकिंग अंक में साइना से सिर्फ 30 अंक ही आगे है। सिंधू ने इस वर्ष अब तक 19 टूर्नामेंट खेले हैं और उनके 64,749 अंक हैं। वहीं साइना ने 11 टूर्नामेंट खेले हैं और उनके 64,719 अंक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।