फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स: समापन समारोह में दिखी जापानी संस्कृति की झलक, कतर को सौंपी गई मेजबानी; भव्य रहा कार्यक्रम

Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

आइची-नागोया एशियन गेम्स का आधिकारिक रूप से रविवार को समापन हो गया है। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाले इन खेलों का समापन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ। समापन समारोह में जापान की संस्कृति का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Closing Ceremony highlights Dazzling light and musical show brings curtains down
एशियन गेम्स का समापन समारोह - फोटो : PTI
जापान की संस्कृति और मेहमाननवाजी की शानदार झलक के साथ संगीत और रोशनी से सजे भव्य कार्यक्रम के बीच रविवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन हो गया। दो सप्ताह से अधिक समय तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एशिया के 45 देशों के खिलाड़ी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में खेलों के समापन समारोह में शामिल हुए। इन खेलों के दौरान 350 से अधिक रिकॉर्ड बने जिनमें कम से कम 50 विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं। हालांकि खेल आयोजन से पहले लॉजिस्टिक समस्याओं और कुप्रबंधन से प्रभावित रहे।
Asian Games 2026 Closing Ceremony highlights Dazzling light and musical show brings curtains down
एशियन गेम्स में भारतीय अभियान समाप्त - फोटो : अमर उजाला
चीन शीर्ष पर, भारत को चौथा स्थान 
समापन समारोह करीब 90 मिनट तक चला। भारत 85 पदकों (21 स्वर्ण, 27 रजत, 37 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा जो चीन के हांग्झोउ में हुए पिछले चरण से 21 कम है। चीन लगातार 12वें चरण में तालिका में शीर्ष पर रहा उसने 169 स्वर्ण, 89 रजत और 83 कांस्य सहित कुल 341 पदक जीते जो विदेश में आयोजित एशियाई खेलों में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मेजबान जापान 269 पदकों (83 स्वर्ण, 95 रजत और 91 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसके बाद दक्षिण कोरिया के 39 स्वर्ण, 43 रजत और 68 कांस्य पदक थे।
Asian Games 2026 Closing Ceremony highlights Dazzling light and musical show brings curtains down
एशियन गेम्स का समापन समारोह - फोटो : PTI
ओसीए ध्वज कतर को सौंपा गया 
एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने खेलों के समापन की घोषणा की। बाद में ओसीए ध्वज 2030 एशियाई खेलों के आयोजन समिति के एक प्रतिनिधि को सौंपा गया। ओसीए ध्वज को दोहा को सौंपने से संबंधित खंड में कतर के ओलंपिक और विश्व चैंपियन मुताज बाशिम शामिल थे। ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा (दो स्वर्ण और एक रजत पदक विजेता) के नेतृत्व में भारतीयों ने भी उत्सवी माहौल में हिस्सा लिया। सफेद और नीले रंग की पोशाक पहने लगभग 30 भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों ने एथलीट परेड में हिस्सा लिया और तिरंगा लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2026 Closing Ceremony highlights Dazzling light and musical show brings curtains down
एशियन गेम्स का समापन समारोह - फोटो : PTI
वन एशिया की समापन समारोह की अवधारणा को व्यक्त करने के लिए स्टेडियम के केंद्र में एक षट्भुजाकार मंच बनाया गया था और यह शो का मुख्य आकर्षण था। भव्य समापन के दौरान इसे लालटेन से सजाया गया था जो जापानी गर्मियों का एक विशिष्ट प्रतीक है। ओसीए अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने कहा कि आइची-नागोया एशियाई खेलों ने एशियाड के लिए मानक ऊंचा किया है।

परंपरा के अनुसार ओसीए प्रमुख ने एशिया के युवाओं से इस भावना को आगे बढ़ाने और चार साल बाद 2030 में दोहा में होने वाले 21वें एशियाई खेलों में फिर मिलने का आह्वान किया। 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह में विभिन्न एशियाई देशों और क्षेत्रों के विविध खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व इंद्रधनुषी रंगों वाले दिलों की कई परतों द्वारा किया गया था। समापन समारोह के लिए दिल के केंद्र में खाली स्थान को भावनाओं और एकता की भावना से खूबसूरती से भर दिया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को एकजुट करना था ताकि वे एशियाई देशों के लिए कई वर्षों तक शांतिपूर्ण वातावरण में मिलकर काम करते रहने के उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकें।
विज्ञापन
Asian Games 2026 Closing Ceremony highlights Dazzling light and musical show brings curtains down
एशियन गेम्स का समापन समारोह - फोटो : PTI
बोन-ओडोरी नृत्य रहा मुख्य आकर्षण
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोन-ओडोरी नृत्य रहा जिसकी शुरुआत जापान में हुई थी और अब यह एशिया के कई अन्य देशों में भी लोकप्रिय है। यह नृत्य पीढ़ियों और देशों की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ता है। इस नृत्य को ‘मत्सुकेन सांबा-2’ गीत के जरिए पेश किया गया जिसमें नागोया की खास संस्कृति और आकर्षण की झलक देखने को मिली। यह गीत जापान के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के बाद एक चमकदार लेजर लाइट शो हुआ जिसमें नागोया के कलाकारों ने ‘चेरी ब्लॉसम’ से सजी पोशाकें पहनकर प्रस्तुति दी। इसके बाद खिलाड़ियों की परेड हुई। भारत की नीरू ढांडा सहित केवल ध्वजवाहकों ने मार्च किया। 45 देशों के दल फिर रोशनी और संगीत की संगत में मैदान में प्रवेश कर गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed