फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम्प्यूटर के सामने बैठे-बैठे करें ये छोटी सी एक्सरसाइज, आंखों की जलन हो जाएगी दूर

Tue, 19 Dec 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
amarujala.com- presented by: किरण सिंह Updated Tue, 19 Dec 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
these easy tips relief you from eyes problem and headache

करीब 10 घंटे कम्‍प्यूटर के सामने और फिर बाद में मोबाइल, टैब से चिपके रहने के कारण अधिकतर लोगों को आंखों में थकान, जलन और सिरदर्द रहने लगता है। दरअसल हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिससे हमारी आंखों पर लगातार दबाव पड़ता रहता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल है तो हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं तो कहीं पर भी बिना आपका ज्यादा समय लिए हो सकती है। 

these easy tips relief you from eyes problem and headache

काम के दौरान थकान होने पर भी आप आंखों को राहत दे सकते हैं। पहले स्टेप में हथेलियों को रब करें और आंखों पर रख लें। ध्यान रहें कि आंखों पर हथेलियों का दबाव न पड़े। थोड़ी देर बार हाथ हटाएं और आंखों को धीरे-धीरे खोलें। इससे आंखों को तुरंत आराम मिलेगा। लगातार काम करने से आंखों में थकान महसूस हो तो कुछ सेंकड्स के लिए 10-12 बार जल्द-जल्दी पलकें झपकाएं और फिर तेजी से आंखों को बंद करें।   आंखों पर हथेलियां रखें और आंखों को बाएं से दाएं और दाएं से बांएं घुमाएं। 4-5 बार ऐसा करने के बाद सामान्य हो जाएं और आंखें ऊपर से नीचे व नीचे से ऊपर की ओर घुमाएं। आंखों को सामान्य करें और फिर क्लॉकवाइज व एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।

these easy tips relief you from eyes problem and headache

सीधे बैठकर एक प्वाइंट पर आंखों को केंद्रित करें। ज्यादा स्ट्रेस लिए बिना उस प्वाइंट पर कुछ देर आंखें केंद्रित रखें। आप जितनी देर तक एक प्वाइंट पर आंखों को केंद्रित रख सकते हैं उतनी देर तक उन्हें बिना पलक झपकाए केंद्रित रखें। इस दौरान श्वास सामान्य रखें। कुछ मिनटों बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। त्राटक एक ऐसी टेकनीक है जो आंखों को आराम देती है, आई साइट मजबूत करती है और आंखों को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देती है। इसके अलावा यह मन की एकाग्रता के लिए भी यह बेहद उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these easy tips relief you from eyes problem and headache

शवासन में शरीर के समस्त भागों को आराम मिलता है और आंखों की थकान व भारीपन हटाने के लिए भी यह बेहद उपयोगी आसन है। इसके करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। पैरों को ढीला छोड़ दें और बाजुओं को शरीर से सटाकर ढीला छोड़ दें। आंखें बंद करें और अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करें। लंबी सांस लें और छोड़ें। शरीर स्थिर रखें। इससे आंखों को आराम और तरोताजगी मिलेगी। आंखों की देखभाल के लिए नियमित रूप से इन आसनों को आप अपनी सुविधा के अनुसार शामिल तो करे हीं, साथ ही नींद भी भरपूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed