फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Why do married women wear toe rings in India

....तो इसलिए सुहागिन औरतें पांव में पहनती हैं बिछिया, जानें वैज्ञानिक फायदे

Tue, 17 Dec 2019 05:42 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 17 Dec 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Why do married women wear toe rings in India
बिछिया पहनने के फायदे

बिछिया सुहागिन औरतों का शृंगार है, जिसे पैरों की उंगलियों में पहना जाता है। बिछिया पहनने का चलन कैसे बना? इसे क्यों पहनते हैं या इसे पहनने के क्या लाभ हैं। आज हम आपको इन सबके बारे में बताएंगे। सनातन परंपरा में बिछिया पहनने का चलन वैदिक युग से ही रहा है। इसलिए आज भी नवदुर्गा पूजा में माता को सोलह शृंगार चढ़ाया जाता है। 

विज्ञापन

रामायण काल में भी मिलता है बिछिया का प्रमाण
बिछिया पहनने का वैज्ञानिक कारण भी है और शादीशुदा महिलाओं को बिछिया पहनने का स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। वहीं रामायण काल में भी बिछिया का वर्णन कुछ इस तरह से आया है। कहते हैं भारतीय महाकाव्य रामायण में बिछिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी। जब रावण ने सीता का अपहरण कर लिया था तो उन्होंने अपनी बिछिया (कनियाझी) को भगवान राम की पहचान के लिए फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया पहनने के लाभ
पांव की बीच की तीन उंगलियो में बिछिया पहनने का चलन है। इस उंगली की नस महिलाओं के गर्भाशय और दिल से संबंध रखती हैं। पैर की उंगली में रिंग पहनने से गर्भाशय और दिल से संबंधित बीमारियों की गुंजाइश नहीं रहती है। बिछिया सोने व चांदी की होती है इससे पहनने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। चांदी ध्रुवीय ऊर्जा से शरीर को ऊर्जावान बना देती है। यह मन को भी शांत रखता है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य लाभ के लिए है रामबाण
वेदों में ऐसा कहा गया है कि बिछिया पहनने से महिलाओं का मासिक चक्र नियमित बना रहता है। बिछिया पांव की उंगलियों में भी एक्यू प्रेशर का काम भी करती हैं, जिससे तलवे से लेकर नाभि तक सभी मांस-पेशियों में रक्त का संचार अच्छी तरह से होता है। विज्ञान के अनुसार, पांव में बिछिया महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। आयुर्वेद में तो बिछिया को मर्म चिकित्सा के अंतर्गत बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed