फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर नीति: अगर आपके पास हैं ये चीजें तो आपसे धनवान और कोई नहीं

Tue, 11 Aug 2020 07:28 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 11 Aug 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these 7 things makes you rich
विदुर नीति - फोटो : Social Media

महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। महात्मा विदुर महान ज्ञाता और दूरदर्शी थे। उनकी नीतियों का सहारा लेकर लोग आज भी आगे बढ़ते हैं। महात्मा विदुर के मुताबिक 6 ऐसी चीजें हैं, जिनके पास होने पर व्यक्ति संसार के सभी सुखों को भोग पाता है। इन 6 चीजों को हासिल करने वाला व्यक्ति को ही वास्तव में भाग्यशाली कहा जा सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनके होने से किसी भी इंसान का भाग्य चमक सकता है। 

Vidur Niti in Hindi these 7 things makes you rich
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
मीठी वाणी 

विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री-पुरुष मीठा बोलते हैं, उनके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। कहते हैं कि बुरे और कटु वचन बोलने वाले लोगों का स्वभाव भी उनकी भाषा की तरह बुरा बन जाता है। मधुर वाणी बोलने वाला मनुष्य अपनी जरूरत को किसी की तृष्णा में परिवर्तित कर सकता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है, भाग्य भी उसकी साथ देता है।

Vidur Niti in Hindi these 7 things makes you rich
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आज्ञाकारी संतान

हर दंपत्ति की कामना होती है कि उसकी संतान आज्ञाकारी और उसके कुल का नाम रोशन करने वाली हो। विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खूशबू की महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो, समस्त कुल का नाश कर देती है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह वाकई सुखी और सौभाग्यशाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these 7 things makes you rich
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
निरोगी काया 

रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। बार-बार बीमार होने से व्यक्ति के संचित धन का भी नुक्सान होता है। अगर मनुष्य निरोगी है, तो वह भाग्यशाली है। धरती के तमाम सुखों पर भारी है व्यक्ति की निरोगी काया। जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों को भोग कर सकता है। 

विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these 7 things makes you rich
ज्ञान - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञान

विश्व में मनुष्य के पास ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है, जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता और चाह कर भी बांट नही सकता। शास्त्रों में इस बात वर्णन है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है। वर्तमान समय में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय का सबसे बड़ा साधन बन चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed