{"_id":"5f2d26658ebc3e3cfc6c3dc9","slug":"chanakya-policy-the-person-who-has-these-bad-habits-never-stays-with-lakshmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होती हैं ये बुरी आदतें लक्ष्मी जी उनके पास कभी नहीं ठहरती","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होती हैं ये बुरी आदतें लक्ष्मी जी उनके पास कभी नहीं ठहरती
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाणक्य बहुत ही विद्वान एवं ज्ञानी थे। उन्होंने चाणक्यनीति में धन कमाने से लेकर उसे खर्च करने तक के बारे में बताया है। अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य के बताए अनुसार धन व्यय करता है तो उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी बुरी आदते होती हैं जिनके कारण लक्ष्मी जी उनसे रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे व्यक्तियों के पास सदैव धन का अभाव रहता है, व्यक्ति को अपनी ये बुरी आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए। जानते हैं कौन सी हैं वे बुरी आदतें।
2 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति की तारीफ सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान व्यक्ति की डांट सुन लें। मूर्खों के साथ कभी नहीं रहना चाहिए क्योंकि जहां बुद्धि होती है, वहीं धन का वास होता है।
3 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जो लोग अत्यधिक क्रोध करते हैं उनके पास भी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसलिए कैसी भी परिस्थिति हो, व्यक्ति को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि क्रोध के कारण झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, जिनके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता या शोर होता है वहां हमेशा धन की कमी रहती है। क्रोध में हम हमेशा गलत निर्णय ले लेते हैं। इसलिए हमें क्रोध करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
हमें दूसरों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। खासकर अपने गुरुजनों, बड़ों और किसी जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान कभी-भी न करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आने लगती है।
विज्ञापन
5 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
धन कमाने के लिए हमेशा ईमानदारी का रास्ता चुनना चाहिए, कभी दूसरों के धन को देखकर लालच नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने इसे मनुष्य की सबसे बुरी आदत बताया है। लालची व्यक्ति और धन कमाने के लिए गलत काम करने वालों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।