Vidur Niti in Hindi: महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता, ज्ञान और नीतियां आज भी जीवन में उतारने योग्य हैं। महात्मा विदुर कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांपने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। महात्मा विदुर ने 6 ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें हासिल करने वाला व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होता है। इन चीजों के होने से व्यक्ति संसार के सभी सुखों को भोग पाता है। चलिए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं...
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें
ज्ञान
महात्मा विदुर के अनुसार ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की तरह कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ रहता है। ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय का सबसे बड़ा साधन होता है, इसलिए ज्ञानी व्यक्ति संसार में सबसे भाग्यशाली होता है।
मीठी वाणी
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति मीठा बोलता है, उसके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। बुरे और कटु वचन बोलने वाले लोगों का स्वभाव भी उनकी भाषा की तरह बुरा बन जाता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है भाग्य भी उसी का साथ देता है।
आज्ञाकारी संतान
महात्मा विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खुशबू से महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो तो समस्त कुल का नाश हो जाता है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह इस संसार में सबसे सुखी और भाग्यशाली है।
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये काम
निरोगी काया
विदुर नीति के अनुसार यदि मनुष्य निरोगी है, तो वह भाग्यशाली है। जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों को भोग कर सकता है।