Budhwar Lord Ganesha Puja: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन बुद्धि प्रदाता एवं प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर गणपति बप्पा की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता प्रबल होती है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता माने गए हैं। इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। कहा जाता है कि जिस पर भगवान गणेश की कृपा होती है, उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। वहीं यदि आप नौकरी-कारोबार, बीमारी, संतान या घरेलू कलह जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो बुधवार को गौरी पुत्र श्री गणेश से जुड़े उपाय करने चाहिए। इन उपायों से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से खूब मिलेगी सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार का दिन गणेश जी के साथ बुध ग्रह से भी सम्बंधित माना जाता है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। वहीं यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें।
बुध ग्रह को बनाएं शक्तिशाली
बुधवार के दिन किसी मंदिर में जाकर हरी वस्तुओं का दान कर दें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को हरे रंग के वस्त्र, खाने-पीने की चीज या अन्य कोई उपयोगी चीज दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बुध दोष खत्म होने लगता है।
Feng Shui Tips: भूल से भी दीवार पर न लगाएं ऐसी तस्वीर, घर की खुशियों को लग सकती है नजर
दूर्वा चढ़ाएं
गणेश जी को दूर्वा घास बहुत प्रिय है। बुधवार के दिन आप मंदिर जाकर दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं।
मोदक चढ़ाएं
गणपति बप्पा को मोदक भी बेहद प्रिय हैं। यही वजह है कि उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें मोदक भोग जरूर लगाएं।