फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूल के अलावा पत्तियों का इस्तेमाल माना जाता है शुभ, होते हैं ये खास फायदे

Sun, 19 Nov 2017 08:23 AM IST
रेणु जैन
रेणु जैन Updated Sun, 19 Nov 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
use of flowers in the worship also leaves are considered to be auspicious

पर्व-त्योहारों के समय और सामान्य पूजा के समय भी फूल-पत्तों की जरूरत समझी जाती है। सामान्य पूजा प्रसंग में भी कलश की स्थापना की जाती है। उस समय कलश पर आम के पत्ते रखे जाते हैं। मंडप आदि के समय सजावट आम, पलाश, जामुन, गूलर, महुआ, बांस तथा बेरी के पत्तों से की जाती है। गृह-प्रवेश में भी आम के पत्तों से सजावट की जाती है। इस तरह व्रत-उत्सवों में, तीज आदि के मौके पर या शिव-पार्वती की पूजा के समय या एकादशी और पूर्णिमा के व्रत के मौके पर होने वाले पूजा-पाठ के समय बेलपत्र, धतूरा तथा मदार के पत्तों का इस्तेमाल होता है।



पढ़ें- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये 4 उपाय, दूर होंगी परेशानियां

 

use of flowers in the worship also leaves are considered to be auspicious

पूजा-पाठ में पत्तों के प्रयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बाहर से आने वाली हवा जब भी इन पत्तों को स्पर्श करके घर में प्रवेश करती है, तो वह खुद में सकारात्मक कणों को लाती हैं, जिनसे घर में सकारात्मकता तथा सुख-समृद्धि आती है। 


 
use of flowers in the worship also leaves are considered to be auspicious

पतझड़ के मौसम में गिरे हुए पत्ते भी उपयोगी होते हैं। यह जमीन पर गिरकर, मिट्टी-पानी में मिलकर खाद का काम करते हैं। पत्तियां, पौधों का वह भाग हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पत्तियां ही पौधों के लिए भोजन बनाती हैं। पत्तियां सूरज की रोशनी को ऊर्जा में बदलती हैं और उस ऊर्जा का इस्तेमाल पौधे भोजन के तौर पर करते हैं। पत्तियों का एक गुण यह भी है कि पत्तियां कार्बन गैस को सोखकर ऑक्सीजन पैदा करती हैं। 


पढ़ें- ...तब विष्णु ने पृथ्वी को जल से निकाला
 
विज्ञापन
विज्ञापन
use of flowers in the worship also leaves are considered to be auspicious

देवताओं के भोग के लिए दोनें और पत्तलें भी पत्तों से ही बनती हैं। केले के पत्तों को तो थाली के रूप में भी काम में लिया जाता है। मीठे नीम के पत्ते के बिना कई व्यंजन अधूरे माने जाते हैं। तुलसी के पत्तों पर लोगों का इतना विश्वास है कि घरों में इसे गमले में लगाया जाता है। नियमित रूप से इसकी पूजा की जाती है। पत्ते प्रकृति के साथ-साथ धर्म से भी जुड़े हुए हैं। 

कल्पवृक्ष, अमर उजाला से साभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed