फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक छोटी सी सुपारी आपको बना सकती है धनवान, जानें कैसे

Fri, 24 Nov 2017 12:28 PM IST
शान मोहम्मद
शान मोहम्मद Updated Fri, 24 Nov 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
The whole betel nut or supari can make you rich according to vastu shastra

पूजा और खाने की सुपारी भिन्न-भिन्न होती है। खाने की सुपारी बड़ी और पूजा की छोटी होती है। सुपारी खाने वाले अक्सर पान के साथ सुपारी को लपेटकर खाते हैं। वास्तुशास्त्र में सुपारी को लेकर कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि साबुत सुपारी को मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित कर घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और सुख-समृद्धि आती है। एक छोटी सी साबुत सुपारी आपको धनवान भी बना सकती है।



पढ़ें- घर में भूलकर भी न लगाएं अपनी ऐसी फोटो, नहीं तो भुगतना पड़ेगा बड़ा नुकसान

The whole betel nut or supari can make you rich according to vastu shastra

ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय कहते हैं कि घर में पूर्व और उत्तर के कोने या ईशान कोण में विधि-विधान के साथ चांदी के बर्तन में सुपारी स्थापित कर नित्य सुबह-शाम धूप-दीप दिखाने से घर-परिवार से दुर्भाग्य की छाया दूर होने लगती है। धन प्राप्ति के लिए लाल कपड़े पर श्रीयंत्र स्थापित कर उसके मध्य में अगर एक सुपारी गणेश जी के पूजन के साथ स्थापित की जाए, तो गणेश जी की कृपा से धनोपार्जनोम के मार्ग में आने वाली समस्त विघ्न-बाधाएं समाप्त होने लगती हैं।

The whole betel nut or supari can make you rich according to vastu shastra

सुपारी का पूजन कर उसे सिद्ध अथवा अभिमंत्रित करने के लिए शुभ मुहूर्त में पीले अथवा लाल कपड़े के ऊपर रखकर गणेश जी का आह्वान करें, कुमकुम, हल्दी, चावल से पूजन कर लक्ष्मी मंत्र का जाप करें। शास्त्रों के अनुसार, सुपारी का विधिविधान से पूजन चमत्कारिक परिणाम देता है। जिस व्यक्ति के पास सिद्ध सुपारी होती है, उसे कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती। उसके पास धन हमेशा पर्याप्त रहता है। अगर आपकी कोई इच्छा पूरी न हो रही हो, तो मनोकामना पूर्ति के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त में किसी भी मंदिर में एक सुपारी और तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर कुछ दक्षिणा रखें। मनोकामना पूर्ति के साथ ईश्वर की कृपा आपको प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The whole betel nut or supari can make you rich according to vastu shastra

ज्योतिषाचार्य प्रमोद कुमार अग्रवाल बताते हैं कि अगर आपके किसी काम में बार-बार कोई रुकावट आ रही है, तो गणेश चतुर्थी के दिन दाईं ओर मुड़ी हुई सूंड़ वाले गणेशजी के चित्र की लौंग और सुपारी से पूजा करें। इसके बाद जब कभी भी काम पर जाना हो, तो एक लौंग, इलायची और सुपारी अपने पास रख लें। कार्य के समय लौंग, इलायची को अपने मुंह में रख लें तथा मन ही मन ‘जय गणेश काटो क्लेश’ का जाप करते रहें। घर आने पर सुपारी को वापस गणेश जी के फोटो के सामने रख दें। इस उपाय से आपका कार्य सफल होगा। 

पढ़ें- विवाह में हो रही है देरी, कारण कहीं आपका बेड तो नहीं...

विज्ञापन
The whole betel nut or supari can make you rich according to vastu shastra

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तिजोरी, जहां आप पैसा, ज्वेलरी और अन्य बेशकीमती वस्तुएं रखते हैं, वह जगह पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के दाता हैं। अगर कोई भी भक्त नित्य भगवान श्रीगणेश का ध्यान एवं पूजन कर श्रीयंत्र, अभिमंत्रित सुपारी एवं गुरु मंत्र का जाप करता है, तो उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। तिजोरी पर स्वास्तिक बनाकर तिजोरी के अंदर श्रीयंत्र तथा अभिमंत्रित सुपारी चावलों के साथ रखें। इन वस्तुओं को तिजोरी में रखने से तिजोरी के आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा सक्रिय हो जाएगी, जो नकारात्मक शक्तियों को दूर रखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed