फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परेशानियों से चाहते हैं छुटकारा तो शनिवार के दिन जरूर करें ये चार काम

Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Shaniwar ke upay best four remedies for Saturday
शनिवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष में शनिवार के उपाय शनि ग्रह की शांति के लिए किए जाते हैं। ये उपाय व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति दिलाते हैं और शनि की बुरी नजर से बचाते हैं। इतना ही नहीं, इन उपायों को कर व्यक्ति शनि के शुभ प्रभावों को भी प्राप्त करता है। शनि ग्रह को कर्मफलदाता के नाम से जाना जाता है। यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देता है। लेकिन जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष हो तो यह उसके जीवन में परेशानियों का अंबार लगा देता है। ऐसे में शनिवार के उपाय से कुंडली में शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

Shaniwar ke upay best four remedies for Saturday
शनि मंदिर में चढ़ाएं सरसों का तेल - फोटो : सोशल मीडिया
शनि मंदिर में चढ़ाएं सरसों का तेल 

शनिवार के दिन शनि देव का उपवास रखें और शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसे करने से आपकी कुंडली में शनि दोष दूर होगा और आप शनि की टेढ़ी नजर से बच जाएंगे। इस दिन शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, का १०८ बार जाप करना चाहिए।

Shaniwar ke upay best four remedies for Saturday
शनिदेव - फोटो : सोशल मीडिया
शमी का वृक्ष घर में लगाएं

शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दायीं बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaniwar ke upay best four remedies for Saturday
हनुमान जी की पूजा  - फोटो : Pixabay
हनुमान जी की पूजा 

हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप पर कभी भी शनि की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। इस दिन हनुमान जी को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Shaniwar ke upay best four remedies for Saturday
पीपल वृक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
पीपल के वृक्ष की करें आराधना

शनि महाराज प्रत्येक शनिवार के दिन के दिन पीपल के वृक्ष में निवास करते हैं। इस दिन जल में चीनी एवं काला तिल मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करके तीन परिक्रमा करने से शनि प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी खाने से भी शनि दोष के कारण प्राप्त होने वाले कष्ट में कमी आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed