फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव में आस्था रखने वालों को जरूर पालन करना चाहिए शिव पुराण की ये बातें...

Mon, 13 Jul 2020 05:37 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Jul 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
sawan month 2020 according to shiv puran know tips for success of life
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह माह भगवान शिव की उपासना और कृपा पाने का माह होता है। शिव पुराण के अनुसार मनुष्य को कुछ चीजों का पालन जरूर करना चाहिए।



धन का संग्रह
शिव पुराण में धन के सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया है। मनुष्य जो भी अपनी मेहनत के बल पर धन अर्जित करता है उसको तीन भागो में बांटना चाहिए। धन का पहला भाग खुद और परिवार के लालन-पालन में खर्च करना चाहिए। दूसरा भाग संचित धन को बढ़ाने में और तीसरा धर्म-कर्म औरर दान-पुण्य में खर्च करना चाहिए।

sawan month 2020 according to shiv puran know tips for success of life
sawan 2020
क्रोध करने से बचे
क्रोध आने पर मनुष्य सही और गलत में फर्क करना भूल जाता है। इसका उसे एहसास क्रोध के शान्त होने पर और नुकसान हो जाने पर होता है। क्रोध आने से व्यक्ति का विवेक नष्ट हो जाता है। उससे सारे काम बिगड़ने लगते हैं। इसके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति को कभी भी ऐसे बोल नहीं बोलना चाहिए जिससे दूसरा व्यक्ति क्रोधित हो उठे।



Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
 
sawan month 2020 according to shiv puran know tips for success of life
sawan 2020
शिवरात्रि का महत्व
शिवजी में आस्था रखने वाले व्यक्ति को कभी भी शिवरात्रि के दिन भोजन नहीं करना चाहिए। हर महीने में आने वाली शिवरात्रि के दिन जो शिव भक्त व्रत रखता है उसको पुण्य लाभ जरूर प्राप्त होता है।
सावन कैलेंडर 2020: सावन के पूरे महीने यहां करें भगवान शिव के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan month 2020 according to shiv puran know tips for success of life
sawan 2020

शाम के वक्त न करें ये काम
दिन के बाद रात आती और रात के बाद दिन। एक ऐसा पल भी आता है जब दिन और रात एक दूसरे को मिले रहे होते हैं। इसे संध्याकाल का समय कहते हैं। शिव पुराण में कहा गया है कि यह वह समय जब भगवान भोलेनाथ तीनों लोकों में अपनी द्दष्टि डालते हैं। ऐसे में शाम के वक्त किसी को कटु शब्द नहीं बोलना चाहिए। न ही सहवास करना चाहिए।

विज्ञापन
sawan month 2020 according to shiv puran know tips for success of life
sawan 2020

इनका त्याग करें
शिव पुराण में बताया गया है कि मनुष्य के पतन का सबसे बड़ा कारण उसके मन में लगातार अनावश्यक इच्छाओं का बढ़ाना भी होता है। मन में अत्याधिक इच्छाओं के होने से एक दिन ऐसा भी आता है जब इन्हीं इच्छाओं के कारण मनुष्य की खुशियां नष्ट हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed