फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीः बापू के इन विचारों को अपना लिया तो बदल जाएगा जीवन

Fri, 20 Sep 2019 03:29 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 20 Sep 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
motivational thoughts of mahatma gandhi
महात्मा गांधी

देश 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जन्मशताब्दी मनाने जा रहा है।  गांधी एक विचार के रूप में आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचार का मूल अहिंसा और सत्याग्रह रहा। अहिंसा को लेकर गांधी जीवन भर संदेश देते रहे। राष्ट्र को आजाद कराने के महान लक्ष्य के बीच उनका अपना जीवन भी कई आयामों में प्रेरणादायक रहा। आइए आपको बताते हैं गांधी जी के उन विचारों के बारे में जो आज भी प्रासंगिक हैं और किसी भी मनुष्य के जीवन को बदलने की ताकत रखते हैं। 

motivational thoughts of mahatma gandhi
Mahatma Gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी की बापू का अपना जीवन कई तरह के प्रयोगों की भूमि था। उन्होंने, सत्य, अहिंसा को केंद्र में रखकर कई तरह के प्रयोग किए। अहिंसा के बूते उन्होंने दमनकारी और शोषण करने वाली अंग्रेजी हुकूमत को देश से बाहर कर दिया। गांधी जी के सारे आंदोलन हमें धैर्य, अहिंसा और मनुष्य से प्रेम का रास्ता दिखाते हैं। मनुष्य जाति के इतिहास में बापू जैसा व्यक्तित्व विरला है क्योंकि उन्होंने बंदूक का सामना अहिंसा और प्रेम से किया और विजय हासिल की। 

motivational thoughts of mahatma gandhi
महात्मा गांधी

महात्मा गांधी का मानना था कि आप जैसा भोजन करेंगे, वैसा सोचेंगे भी। इसलिए महात्मा गांधी ने शाकाहारी भोजन को अपना अभिन्न अंग बना लिया। सात्विक आहार को लेकर वे हमेशा जो देते रहे। व्रत को लेकर तो उनका खास मत था। प्राकृतिक जीवन जीने के लिए वे सदा प्रेरणा देते रहे। आज के दौर में जहां बदलती लाइफ स्टाइल ने मनुष्य को प्रकृति से दूर कर दिया है ऐसे में प्राकृतिक जीवन के करीब जीने का संदेश देने वाले बापू के विचार हमारी बड़ी जरूरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
motivational thoughts of mahatma gandhi
mahatma gandhi

महात्मा गांधी अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदा जीवन और उच्च विचार के नियमों का पालन करते थे। इसलिए हमेशा आगे बढ़ते गए। आज के दौर में जहां सभी ओर झूठ, कपट, अहिंसा का बोलबाला है ऐसे में हम बापू के जीवन से उन सारे गुणों को जीवन में उतार सकते हैं। उनका जीवन और विचार हमें ना केवल एक अच्छा मनुष्य बनाएंगे बल्कि राष्ट्र के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी हमारी उपस्थिति पैदा करेंगे। 

विज्ञापन
motivational thoughts of mahatma gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

महात्मा गांधी सभी धर्मों के प्रति विशेष आस्था रखते थे। गांधी जी ने इस बात पर हमेशा जोर दिया कि भगवान ही सत्य है। उन्होंने धर्म-परिवर्तन के सभी तर्कों एवं प्रयासों को अस्वीकृत किया। उन्होंने सत्य के मार्ग को अपनाते हुए सत्याग्रह की नींव रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed