फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Motivational Thoughts in Hindi: जीवन में सफलता चाहते हैं तो इन 4 बातों को हमेशा रखें याद

Thu, 26 Aug 2021 11:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 26 Aug 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Motivational Thoughts in Hindi Safalta ki kunji
सफलता की चाबी - फोटो : source

Motivational Thoughts in Hindi: सफलता की कुंजी अगर किसी के हाथ में लग जाए तो वह उन सभी तालों को खोल सकता है जो सफलता के द्वार पर लगे हैं। हालांकि सफलता की कुंजी वास्तविक रूप से यह कोई चाबी नहीं है, बल्कि ये कुछ विशेष बातें हैं जिन्हें हमेशा अपने जेहन में रखना चाहिए और उनको अपने वास्तविक जीवन में उतारना चाहिए। जैसे परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जो व्यक्ति परिश्रम करता है वह अपने जीवन में सदैव सफल होता है। इसी प्रकार कुछ अन्य बातें भी है जिन्हें ध्यान में रखकर हम सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। आज हम आपको ऐसे चार बातें बताएंगे जिनका पालन कर आप कामयाबी को पा सकते हैं। जो व्यक्ति इन बातों का पालन करता है उस पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उनके जीवन में सदा सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं सफलता के चार महत्वपूर्ण बातें - 

Motivational Thoughts in Hindi Safalta ki kunji
विद्वान लोगों का सम्मान करना चाहिए। - फोटो : Google
विद्वानों का करें सम्मान

जहां विद्वानों का मान-सम्मान नहीं होता है, वहां समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह बात गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कही है। विद्वान लोग अपने बौद्धिक कौशल की मदद से समाज को बेहतर बनाने के विचार देते हैं। उनके विचार लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी होते हैं, जिनसे प्रेरणा पाकर लोग बेहतरी की ओर अग्रसर होते हैं। इसलिए यदि आप अपने जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो सदैव विद्वान लोगों का मान-सम्मान करें।

Motivational Thoughts in Hindi Safalta ki kunji
परिश्रमी व्यक्ति का सम्मान करें। - फोटो : सोशल मीडिया
परिश्रमी व्यक्ति का करें सम्मान

जो व्यक्ति कठोर परिश्रम से नहीं घबराता है और इसे सहज रूप से करता है तो निश्चित ही वह सफलता की ऊंचाइयों पर होता है। हमेशा परिश्रम करने वाले व्यक्ति का आदर करना चाहिए। इसके साथ ही उसके परिश्रम का भी सम्मान करना चाहिए। कहते हैं जो कोई परिश्रम करने वालों का अपमान करता है उन्हें जीवन में कभी भी समृद्धि नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Motivational Thoughts in Hindi Safalta ki kunji
कमजोर व्यक्ति की मदद करें। - फोटो : सोशल मीडिया
कमजोर व्यक्ति की मदद करें

सफलता की कुंजी के अनुसार, कभी भी दुर्बल व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए, बल्कि उसकी मदद करना चाहिए। जो व्यक्ति हमेशा पीड़ित और कमजोर व्यक्ति की मदद करता है उसके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति पर सदा धन की देवी लक्ष्मी और शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Motivational Thoughts in Hindi Safalta ki kunji
सदैव अन्न का सम्मान किया जाता है। - फोटो : social media
अन्न का करें सम्मान
चाणक्य नीति के अनुसार जिन घरों में अन्न का एक भी दाना बर्बाद नहीं होता है और सदैव अन्न का सम्मान किया जाता है। उन घरों में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घरों में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed