फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आदतों से पहचानें कहीं आपके किस्मत में पूरी जिंदगी पछतावा तो नहीं लिखा है

Fri, 02 Aug 2019 03:33 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 02 Aug 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
know about what these things you will regret in future
- फोटो : pixabay

हमने और आपने कई दफा सुना होगा कि हमारा आने वाले कल का नींव हमारे आज पर टिका हुआ है। आपका आने वाला कल कैसा होगा। यह आपके आज को देखकर बताया जा सकता है। लेकिन हर मनुष्य की कुछ आदतें होती हैं जो उसके भविष्य का निर्माण करती हैं। अच्छी आदतें आने वाले कल में एक खुशनुमा और सुरक्षित जीवन दे सकती हैं। वहीं बुरी आदतें यह तय करती हैं कि आने वाला कल अंधकार मय होगा। सिवाय पछताने के अलावा और कुछ भी नहीं होगा। हम आपको आपसे जुड़ी ऐसी ही गलत आदतों के बारे में बताएंगे जो आने वाले कुछ सालों में आपको केवल पछतावे के अलावा और कुछ नहीं दे सकती। 

know about what these things you will regret in future
- फोटो : social media

चाहतों को अनदेखा करना
अगर मौजूदा वक्त में आप अपने उन जरूरतों को व चाहतों को अनदेखा कर रहे हैं जो आपके लिए जरूरी है तो यकीन मानिए आप भविष्य में सुखी नहीं रह सकते। जीवन में अगर हर वक्त आपको सुखी रहना है तो हर पल का आनंद लें और हर वो काम करना चाहिए जो हमें खुशी दे। 

know about what these things you will regret in future
- फोटो : pexels.com

स्वार्थी होना
अगर आप केवल खुद के बारे में सोचते हुए जी रहे हैं यानी कि स्वार्थी होकर जी रहे हैं तो भविष्य में आपको केवल पछतावा होगा। क्योंकि वह वक्त बहुत कष्टदायक होता है जब लोग आपके साथ रहना ना चाहें। स्वार्थी इंसान आखिरी में अकेला रह जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about what these things you will regret in future

परिवर्तन को ना स्वीकारना
बदलाव प्रकृति का नियम है, जिसे होना ही है। अगर आप बदलाव से डरते हैं तो भविष्य में आपकी हार तय है। हमें हमेशा संभावनाओं की तलाश करते रहना चाहिए और उन्हीं के मुताबिक अपना जीवन भी परिवर्तित करना आना चाहिए। 

विज्ञापन
know about what these things you will regret in future

किसी और के नक्शे कदम पर चलना
अगर आप किसी और के नक्शे कदम को अपनाकर किसी और के सपने को पूरा कर रहे हैं, और ऐसा करते हुए आप अपनी इच्छाओं को त्यागते जा रहे हैं तो विश्वास करिए इससे ज्यादा दुख की बात और कुछ नहीं हो सकती। खुशी बहुत जरूरी चीज है। अगर आप अपनी खुशी को दरकिनार करते हुए किसी और की खुशी के लिए जी रहे हैं तो यह पूरी तरह से गलत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed