फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात के वक्त बिल्कुल ना करें ये काम वरना रूठ जाएगी लक्ष्मी

Tue, 13 Aug 2019 06:46 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 13 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
know about what dont do these things in night for wealth

आज के वक्त में पैसा बहुत जरूरी चीज है। हमारी हर जरूरत के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। इसी वजह से लोग खूब पैसा कमाना चाहते है और इसके लिए वह खूब मेहनत करते हैं। लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद पर्याप्त धन नहीं आ पाता है। दरअसल, धन के लिए मेहनत के साथ-साथ धार्मिक चीजों को भी करने की आवश्यकता होती है। इससे धन प्राप्ति के संयोग बनते हैं। हालांकि केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि ग्रंथों में जो मां लक्ष्मी के कुछ नियमों के बारे में उल्लेख किया गया है। उनका पालन करना भी जरूरी है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात के वक्त किन चीजों का ध्यान रखें ताकि आपको गरीबी का सामना ना करना पड़े। 

know about what dont do these things in night for wealth

ऐसी मान्यता है कि रात के वक्त दही से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे धन की कमी होती है। इसके अलावा चावल और सत्तू का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी का निरादर होता है। इसलिए रात के समय इन चीजों का परहेज करना चाहिए। 

know about what dont do these things in night for wealth
- फोटो : google

भोजन करने वक्त हमेशा दिशा का ख्याल रखें। क्योंकि यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी भोजन करने बैठें तो अपना मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर करके बैठें। वरना धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि कभी भी जूते पहनकर भोजन ना करें। यह भी आर्थिक कष्ट की परिस्थिति पैदा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about what dont do these things in night for wealth
- फोटो : SELF

आजकल के दौर में अधिकांश लोगों की आदत होती है कि वह सुबह जगने पर बेड टी या पानी पीते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी सुबह उठकर सबसे पहले कुल्ला करें फिर चाय व पानी पिएं। इसके अलावा जूठे हाथों या पैरों से कभी भी गाय, अग्नि या फिर ब्राह्मण का स्पर्श ना करें। 

विज्ञापन
know about what dont do these things in night for wealth

अधिकांश घरों में पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूल को लोग एकत्रित कर लेते हैं और महीनों बाद उन्हें विसर्जित करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे धन की हानि होती है। इसलिए पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों को फुलवारी में डाल दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed