फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 कमियों को नहीं किया दूर तो हो सकते हैं आप फेल

Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
know about 6 qualities of human being

हर धर्म में कर्म को महत्वपूर्ण बताया गया है, खासतौर पर हिंदू धर्म में। हिन्दू मान्यताओं में पूर्वजन्म और पुनर्जन्म की अवधारणा को भी स्वीकार किया है। ऐसी मान्यता है कि हम अपने वर्तमान जीवन में कितना सुख और दुख भोगेंगे यह हमारे कर्मों पर आधारित होता है। गरुण पुराण के मुताबिक मनुष्यों के स्वभाव में ऐसे गुण होते हैं, जिनका अगर वह सही इस्तेमाल करें तो वह अपने पाप कर्मों से मुक्ति पा सकते हैं और साथ ही साथ अपने मौजूदा वक्त को खुशहाल बना सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन गुणों के बारे में जिससे आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। 

know about 6 qualities of human being

धैर्य से काम लेना
अगर आप स्थाई सफलता और खुशी की इच्छा रखते हैं तो आपको अंत तक धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। गरुण पुराण के मुताबिक सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो जल्दबाजी से निर्णय नहीं लेता है और साथ ही मुश्किल हालात में परेशान नहीं होता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर-परिवार के लोगों के साथ-साथ किसी भी दूसरे व्यक्ति से कटु वचन नहीं बोलने चाहिए। 

know about 6 qualities of human being

इंद्रियों को नियंत्रित करना
हमारे शरीर में पांच कर्म इंद्रियां और पांच ज्ञान इंद्रियां होती हैं। ये दसों इंद्रियां समय-समय पर हमारी परेशानी का तरीका बताती हैं, जो व्यक्ति इन्हें नियंत्रित करना सीख लेता है वह जीवन में कभी नहीं हारता है। इसके अलावा जो व्यक्ति शरीर और मन से पवित्र हो तो उन्हें कोई भी हरा नहीं सकता है। साफ विचार और सही व्यवहार जीवन के लिए बहुमूल्य रत्न की तरह होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about 6 qualities of human being

दया भाव
मनुष्य के अंदर गरीब व्यक्ति र जरूरतमंदों के लिए दया का भाव होना बहुत जरूरी है। मनुष्य को वक्त-वक्त पर अपने सामर्थ्य के मुताबिक इन लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह आपके पुण्य कर्मों में वृद्धि का कारक बनता है। 

विज्ञापन
know about 6 qualities of human being

द्वेष भावना से दूर रहें
जो लोग दूसरे से घृणा करते हैं उन्हें कोई पसंद नहीं करता है। खासतौर पर ऐसा व्यक्ति जो अपने परिजनों या दोस्तों से जलन रखता है उनके खिलाफ द्वेष भावना रखता है। वह कभी खुश नहीं रह सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed